गोविंदा ने पत्नी पर लगाया बड़ा आरोप।

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता आहूचा के बीच कोल्ड वॉर जारी है। काफी समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। सुनीता आहूजा आए दिन अपने पति गोविंदा को लेकर कुछ ना कुछ कहती दिखाई देती हैं। इसी बीच गोविंदा ने भी सुनीता को तगड़ा जवाब दिया है। उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

हाल ही में गोविंदा ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब कोई व्यक्ति चुपचाप दूसरों की बातें सुनता है तो उसे बहुत दर्द होता है। हर आदमी घर में चुपचाप बहुत कुछ सहता है और इंसान को शालीनता और अच्छाई के साथ काम करते रहना चाहिए। बिना किसी को ठेस पहुंचाए। जब कोई व्यक्ति दर्द दिखाता है लेकिन बाहर से चमकता दमकता लगता है तो लोग गलत समझते हैं। कुछ लोग ईमानदार दिखते हैं लेकिन उनकी वफादारी कहीं और होती है। ऐसी बातों पर चर्चा करने से दूसरों को शर्मिंदगीगी हो सकती है।

नेगेटिविटी में पड़ने की बजाय आगे बढ़ना चाहिए और ऊपर पहुंचने की कोशिश करनी चाहिए। इसके बाद गोविंदा ने प्यार और दर्द पर कुछ शायरी भी सुनाई। गोविंदा ने अपनी मां की सलाह याद की और कहा कि सिर्फ कुछ लोगों को अपना पूरा संसार मत मानो क्योंकि अगर वह धोखा दें तो कहीं का नहीं रहोगे।

मां ने कहा था कि बहुत सारे लोग तुमसे प्यार करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब तक वे खुद गलत ना कहें या पुष्टि ना करें तब तक शांत रहें और अपने काम पर फोकस करें।

Leave a Comment