सिद्धार्थ मल्होत्रा का दर्द देख तड़पी आलिया। सिद्ध पर टूटा दुखों का पहाड़ तो हमदर्द बनी एक्स गर्लफ्रेंड। 3 साल बाद आलिया ने की सिद्धार्थ से मुलाकात। वायरल हुई तस्वीरें तो फैंस को आई अधूरी प्रेम कहानी की याद। बॉलीवुड के शेरशाह सिद्धार्थ मल्होत्रा इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में सिद्धार्थ ने अपने पिता को खोया है। बीते महीने 14 फरवरी को सिद्धार्थ के पिता सुनील मल्होत्रा का दिल्ली में निधन हो गया था। एक्टर ने खुद एक बेहद भावुक पोस्ट लिखकर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी थी।
जिसके बाद से एक्टर के तमाम चाहने वाले उनके दर्द में शामिल होते दिखे। हर फैन दुख में डूबे सिद्धार्थ और उनके परिवार के लिए संवेदनाएं जाहिर करता नजर आया था। और अब इन लोगों में आलिया भट्ट भी शामिल हो गई हैं। पिता की के बाद दर्द में डूबे सिद्धार्थ मल्होत्रा की हमदर्द बनी है आलिया भट्ट और ऐसा हमारा नहीं बल्कि सिद्धार्थ आलिया के तमाम फैंस का कहना है।
दरअसल 6 मार्च को आलिया भट्ट को सिद्धार्थ के घर की बिल्डिंग के बाहर स्पॉट किया गया। वाइट टीशर्ट के साथ डेनिंग जींस और जैकेट पहने। सिर पर कैप लगाए आलिया सिद्धार्थ की बिल्डिंग से बाहर निकलती दिखी। बिना मेकअप के आलिया बेहद सिंपल लुक में नजर आई। हालांकि आलिया अकेले नहीं बल्कि अपने पुराने दोस्त वरुण धवन के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा से मिलने पहुंची थी। आलिया और वरुण धवन एक साथ सिद्ध के घर के बाहर नजर आए। धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण जौहर को भी सिद्ध के घर से बाहर निकलते देखा गया। करन के साथ उनके खास दोस्त और धर्मा के सीईओ अपूर्व मेहता भी मौजूद थे। हालांकि ये सभी सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर क्यों पहुंचे थे इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
लेकिन टाइमिंग को देखते हुए सोशल मीडिया पर नेटिजंस कयास लगा रहे हैं कि यह सभी सिद्धार्थ को दुख की घड़ी में ढाडस बंधाने पहुंचे थे। वो बात अलग है कि वरुण, करण या अपूर्व की बजाय आलिया का सिद्धार्थ से मिलने, उनके घर पहुंचना लोगों की अटेंशन गैब कर ले गया है। अब इन नई तस्वीरों ने कुछ पुराने किस्सों को एक बार फिर से हवा दे दी है। फैंस को आलिया और सिद्धार्थ की वह अधूरी प्रेम कहानी की याद आ गई है जिसकी शुरुआत फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के सेट पर हुई थी। एक यूजर ने वायरल हो रही आलिया की इन स्पॉटेड तस्वीरों पर कमेंट किया है कि सिद्धार्थ के पिता का कुछ दिन पहले ही निधन हुआ है।
शायद उसी वजह से वह उनसे मिलने गई होंगी। एक और ने लिखा है कि वो भले ही दिखाने की कोशिश करती हो कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन सिद्धार्थ को लेकर उनकी चिंता आज भी कहीं ना कहीं नजर आती है। संभव है कि सिद्धार्थ के पिता के निधन के बाद ही वो उनके घर गई हो।
हालांकि कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो इसे सोटी गैंग का रीयनियन बता रहे हैं और अंदाजा लगा रहे हैं कि हो सकता है कि आने वाले वक्त में करण जौहर अपने इन तीनों फेवरेट स्टूडेंट्स के साथ किसी नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर दें।
