चांदी के बर्तन..म्यूजिकल फेरे, सचिन के बेटे की शाही शादी ने दी अंबानी को टक्कर।

सचिन तेंदुलकर ने दी अंबानी को टक्कर। बेटे की शादी में किया दिल खोलकर खर्चा। मास्टर ब्लास्टर ने पानी की तरह बहाया पैसा। चांदी के बर्तनों में मेहमानों को परोसा खाना। फाइव स्टार होटल म्यूजिक फेरे। बेशकीमती उपहार। अर्जुन सानिया की शादी में किए गए शाही इंतजाम।

5 मार्च को सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपनी मंगेतर सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंध गए। 3 दिन तक चले अर्जुन सानिया के वेडिंग फंक्शनंस का दौर अब थम चुका है। हालांकि इसके बावजूद भी सचिन के बेटे की शादी सुर्खियों में छाई है और हो भी क्यों ना? आखिर मास्टर ब्लास्टर ने अपने इकलौते बेटे की शादी को यादगार बनाने में कोई कसर जो नहीं छोड़ी थी।

बेटे की शादी में सचिन ने ना सिर्फ स्पोर्ट्स बल्कि पॉलिटिक्स और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से भी कई जानी मानी हस्तियों को इनवाइट किया [संगीत] था। तो अर्जुन सानिया को आशीर्वाद देने मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, अमिताभ जया, अभिषेक ऐश्वर्या, आमिर खान, शाहरुख गौरी खान समेत कई वीवीआईपी मेहमान पहुंचे।

इस हाई प्रोफाइल वेडिंग के कई इनसाइड वीडियोस अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिन्हें देख फैंस भी दंग हुए जा रहे हैं। तेंदुलकर के बेटे की शादी की शान और शौकत देख फैंस यह कहने के लिए मजबूर हो गए हैं कि बेटे की शादी में तेंदुलकर ने अंबानी को टक्कर दे डाली है। किसी वीडियो में दूल्हा दुल्हन के म्यूजिक फेरों की झलक देखने को मिल रही है तो कहीं मेहमानों के लिए लगाए गए शाही खाने के इंतजाम चर्चा में हैं।

सबसे पहले तो आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी मुंबई के द सेंट रेस होटल में होस्ट की गई थी। जहां लग्ज़री ग्लैमर और रॉयल इंतजाम ने हर किसी का ध्यान खींचा। वेन्यू की डेकोरेशन थीम से लेकर मेहमानों को परोसे गए खाने तक अर्जुन सानिया की शादी हर मायने में भव्य रही। शादी में आए सभी मेहमानों को चांदी के बर्तनों में खाना परोसा गया। जिसकी झलक मेन्यू की बात करें तो यहां महाराष्ट्रियन से लेकर पंजाबी खाने तक मेहमानों को परोसे गए। खुद दूल्हा दुल्हन भी अपने गेस्ट की मेहमान नवाजी करते दिख रहे हैं।

शादी की थीम साज रखी गई थी। इस वीडियो में तेंदुलकर बहू सानिया मंडप में एंट्री करती दिख रही है। अर्जुन अपनी दुल्हनिया को हाथ पकड़ कर उन्हें मंडप तक लेकर गए। बता दें कि अर्जुन सानिया के फेरों के लिए सेंट रिजेस होटल के एस्टर बॉल रूम में एक अनोखा 270 डिग्री का मंडप बनाया गया था। ताकि शादी में आए मेहमान हर तरफ से फेरों की रस्म को देख सकें।

इतना ही नहीं फेमस म्यूजिक कंपोजर और सिंगर शंकर महादेवन की आवाज ने अर्जुन और सानिया के म्यूजिक फेरों को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पूरे हॉल को सफेद मोगरे गुलाब और लिली के फूलों से सजाया गया था। जिससे कि पूरा हॉल महक रहा था।

साथ ही क्रिस्टल के झूमरों ने माहौल को बहुत ही एलट और विंटेज लुक दिया। शादी में आए मेहमानों को तेंदुलकर और चंडोक परिवार की तरफ से बेशकीमती उपहार भी दिए गए। दूल्हा दुल्हन से लेकर उनके फैमिली मेंबर्स तक हर कोई डिजाइनर आउटफिट्स में नजर आया। कपड़ों से लेकर गहनों तक हर चीज पर दिल खोलकर खर्चा किया गया था। यही वजह है कि तेंदुलकर के बेटे की शादी की तुलना अब अंबानी वेडिंग में दिखने वाली शानो शौकत से की जा रही है।

Leave a Comment