कपिल शर्मा शो में लंगर लगा हुआ है ..! सुनील पाल ने आख़िर अब ऐसा क्यों बोला ?

कपिल शर्मा को लेकर सुनील पाल ने अब एक और नई बात बोल दी। कहा कि भैया आधा पंजाब है उसमें लंगर लगा हुआ है। हां कॉमेडियन सुनील पाल का खूब जलवा हुआ करता था। वो टीवी पर खूब नजर आते थे लेकिन फिर गायब हो गए। अब तो किसी प्रोजेक्ट में भी नहीं है।

लेकिन अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। 2024 में सुनील पाल तब चर्चा में आए थे जब उन्हें हरिद्वार में एक इवेंट में बुलाने के नाम पर किडनैप कर लिया गया था। फिरौती की मांग की गई थी। और सुनील पाल कपिल शर्मा को कई बार लताड़ चुके हैं। है ना? उनके शो के कंटेंट पर कई बार सवाल उठाए हैं। लेकिन अब देखिए मामला पलट गया। अब उसी कपिल जिस पर सवाल उठाते थे उनकी तारीफ कर रहे हैं। कहा कि कपिल से मेरे कभी भी रिश्ते खराब नहीं रहे हैं। बल्कि उन्हें अपने शो में बुलाते रहते हैं लेकिन वो तभी जाएंगे जब कॉमेडियन वाकई में उनकी जरूरत महसूस करेंगे। हां, सुनील पाल ने हाल ही में मेरी सहेली के पडकास्ट में कपिल शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे कपिल से कोई शिकायत नहीं है। बल्कि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। कपिल पिछले 12 सालों से अपना शो चला रहे हैं। वो बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और हमेशा अपने दोस्तों की तरक्की का पूरा ख्याल रखते हैं। वो दुनिया के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कॉमेडियन हैं। अचानक से सुर कैसे बदल गए? यह मेरे मन में सवाल आ रहा है।

क्या जाना है क्या कपिल के शो पे शायद? खैर, सुनील पाल ने फिर कपिल के शो के बारे में बात करते हुए कहा कि मैंने कपिल से कभी भी पूछा नहीं कि वह मुझे अपने शो में ले लें। बल्कि उन्होंने मुझे कई बार अपने शो के सेट पर बुलाया है। वो अक्सर मुझसे कहते हैं कि प्लीज आओ और हमसे मिलो। वो मुझे बहुत प्यार करते हैं लेकिन मुझे लगता है कि यही उनकी महानता है। मैं उनके पास तभी जाऊंगा जब मुझे लगेगा कि उन्हें सचमुच मेरी जरूरत है। वरना उनके शो में सचमुच लंगर होता है। आधे पंजाब के लोग उसमें काम कर रहे हैं। आपको पता है?

इससे पहले सुनील पाल ने सिद्धार्थ करन को दिए इंटरव्यू में कपल की खूब तारीफ की थी और कहा था कि पिछले 40 सालों में जॉनी लीवर ही इकलौते ऐसे इंसान है जिन्होंने अपनी जनरेशन अपने युग को जिया और लोगों को बदलाव महसूस कराया। ये तमाम चीजें होती हैं जो आपको बताती हैं कि आप कितने बड़े हो। एक एनर्जी दिखाई। उन्होंने भी खुद को बदला और सुनील ग्रोवर ने भी बदला। पिछले 20 सालों में मैंने मुश्किल से पांच लोगों को बदलते देखा है। नहीं तो लोग और भी हैं बाजार की तरह। है ना जो पुराने चुटकुले पुराने कलाकारों की नकल कर रहे हैं कुछ नया करने की कोशिश नहीं कर रहे तो ये तमाम चीजें होती हैं जो कि निकल कर आती हैं। कपिल शर्मा किस-किस को प्यार करूं 2 के प्रीमियर पर आए थे। खूब तारीफ की थी। है ना? कहा कि बेशक सुनील पाल ये तमाम चीजें होती हैं। लेकिन सुनील पाल भैया तारीफ के साथ-साथ गरिया भी चुके हैं।

हां। कपिल के टैलेंट की तारीफ की थी पर उनके शो के कंटेंट पर खूब सवाल उठाए यहां तक कि सिद्धार्थ कनन के पडकास्ट में बताया था कि उन्हें सुनील ग्रोवर को वो जो फीमेल वाला तौर आता है वह देखकर उल्टी आ गई थी। फीमेल वाला जो किरदार है उनका कैरेक्टर है। 2024 में जब कपिल शर्मा के शो का प्रोमो रिलीज़ किया गया तो सुनील ने उनकी भाषा को गंदा और घटिया बताया था।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया जिसमें कहा था कि कपिल शर्मा हमारे कॉमेडी के सुपरस्टार हैं। वो कॉमेडी के बादशाह हैं। लेकिन उनका नया शो अब ओटीटी पर आ रहा है और उनके प्रोमो में गंदगी देख रहा हूं। गंदे लफ्जों का इस्तेमाल। मुझे लगता है कि मेरी भाषा यहां हार जाएगी और मैं वही देख सकता हूं। खैर वक्त बदला है।

Leave a Comment