नेपाल की सियासत में इन दिनों एक ही नाम गूंज रहा है और वो है बालन शाह। कल तक जो युवा अपनी उंगलियों पर रैब की धुन नचाता था। आज वह नेपाल के बड़े-बड़े दिग्गजों की कुर्सियां हिला रहा है।
काठमांडू के मेयर पद से इस्तीफा देकर अब प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे बालन शाह आखिर कितनी संपत्ति के मालिक हैं? एक स्ट्रक्चरल इंजीनियर से लेकर जजी के पोस्टर बॉय बनने तक बालन शाह ने कितनी दौलत और शोहरत कमाई।
बाल शाह ने साल 2022 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर काठमांडू के मेयर का चुनाव जीतकर सबको चौंका दिया था। मेयर बनते ही उन्होंने बुलडोजर वाली छवि अपनाई। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और अवैध कब्जों पर उनकी कार्रवाई ने उन्हें युवाओंका हीरो बना दिया।
हालांकि उनकी संपत्ति को लेकर सवाल भी उठे लेकिन बाल शाह ने हमेशा पारदर्शिता की बात की। आज उनकी पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी यानी आरएसपी नेपाल के आम चुनाव 2026 के नतीजों में जीत के झंडे गाड़ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार बालन शाह की मासिक आय लगभग 3 लाख नेपाली रुपए के आसपास बताई जा रही है। यह आय अलग-अलग स्रोत से आती है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा निजी व्यवसाय से आता है। जबकि कुछ हिस्सा उनके म्यूजिक और सोशल मीडिया से जुड़ाहुआ है।
पहले मेयर पद पर रहते हुए उन्होंने सरकारी वेतन भी मिलता था। लेकिन अब राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होने के कारण उन्होंने उस पद से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बालन शाह की कुल संपत्ति बहुत ज्यादा नहीं है। विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक बालन शाह की नेटवर्थ लगभग 5 से 6 करोड़ नेपाली रुपए के आसपास बताई जाती है। भारतीय मुद्रा में करीब 30 से 35 लाख के बराबर होती है। यह आंकड़ा 2025 2026 की उपलब्ध रिपोर्ट्स के आधार पर है।
इंटरनेट पर कुछ जगह उनकी संपत्ति करीब $3 मिलियन बताई जाती है। लेकिन अधिकतर विश्वसनीय सूत्र इस दावे की पुष्टि नहीं करते हैं। बाल शाह की नेटवर्थ मध्यमवर्गीय है। नेपाल के राजनीतिक लीडर्स में यह कमी है। वे युवाओं के लिए चेंज का सिंबल है ना कि दौलत के। अगर आरएसपी की सरकार बनी तो उनकी पॉलिसी पर ज्यादा फोकस रहेगा ना कि पर्सनल वेल्थ पर।
ऐसा खुद बालन शाह का कहना है। 35 साल के बालन शाह ने नेपाल की पुरानी पीढ़ी के नेताओं को कड़ी चुनौती दी है। चुनाव के नतीजे बता रहे हैं क्योंकि पार्टी बहुमत की ओर बढ़ रही है। क्या एक रैपर इंजीनियर नेपाल की तकदीर बदल पाएगा और क्या उनकी बढ़ती संपत्ति उनकी सादगी वाली छई पर भारी पड़ेगी? यह तो वक्त ही बताएगा।
