भागम भाग 2′ की शूटिंग कैंसल, अक्षय की फिल्म फंस गई !

अक्षय कुमार की भागमभाग टू बनने से पहले ही मुसीबत में पड़ गई है और मुसीबत भी ऐसी कि इसी महीने शुरू होने वाली इसकी शूटिंग तो कैंसिल हुई ही साथ ही फिल्म के भविष्य पर भी सवालिय निशान लग गए हैं। अक्षय सहित मनोज वाजपेयी और परेश रावल भी इसके मार्च शेड्यूल के लिए डेट्स फाइनल कर चुके थे। मगर ऐन वक्त पर एकता कपूर ने अड़ंगा डाल दिया। उन्होंने भागम भाग 2 के डायरेक्टर राज शांडिल्य को लीगल नोटिस भेजा है।

जिसके चलते फिल्म की शूटिंग कैंसिल करनी पड़ी। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक राज शांडेल्य ने एकता कपूर के साथ तीन फिल्मों की डील साइन की थी। जिसके मुताबिक वो अपनी तीन फिल्में एकता कपूर के साथ ही कर सकते थे। मगर राज एकता के बैनर के बाहर एक नहीं बल्कि दो फिल्में करने जा रहे हैं। एकता का कहना है कि राज ने इसके लिए उनसे एनओसी यानी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट नहीं लिया है। इसी बात से एकता जुड़ गई और उन्होंने कानूनी कारवाई शुरू कर दी।

राज के साथ उन्होंने अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स और प्रोड्यूसर अश्विन वरदे को भी नोटिस भेजा है। नोटिस में उन्होंने उस एडवांस का जिक्र भी किया जो राज ने डील साइन करने के बाद लिया था। इस बारे में सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा गया इस प्रोजेक्ट की पेचीदगियों को देखते हुए प्रोड्यूसर्स ने शूटिंग कैंसिल कर दी है। जब तक कानूनी मामला सुलझ नहीं जाता भाग भाग टू का शूट शुरू नहीं होगा। फिलहाल तो यह फिल्म बैकफुट पर चली गई है। अगर यह मामला नहीं सुलझा तो आने वाले कुछ महीनों में नए डायरेक्टर को लाया जाएगा।

इस वक्त सारे स्टेक होल्डर्स एकता और राज के बीच यह मामला मसला सुलझाने में लगे हुए हैं। फिल्म के लीड एक्टर्स अक्षय कुमार, मनोज वाजपेयी और परेश रावल तीनों जून से अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हो जाएंगे। फिर दोबारा इन सबकी डेट्स एक साथ मिलने में कई मुश्किलें आएंगी। इस बारे में इस रिपोर्ट में लिखा गया मार्च में 25 दिन का शूट होना था। सारे एक्टर्स ने अपनी डेट्स दे दी थी। उसी के मुताबिक उनके दूसरे प्रोजेक्ट्स लाइन अप हुए थे। शूट कैंसिल होने से भागम भाग 2 का भविष्य संकट में दिख रहा है। अक्षय को तो शूट शुरू होने के दो दिन पहले ही इस लीगल मैटर के बारे में पता लगा। वो जून और उसके आगे की डेट्स दूसरी फिल्मों को दे चुके हैं। एकता के नोटिस के बाद राज शांडिल्य का बयान भी आ गया है।

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक राज शांडिल्य ने एकता के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट कर दिया है। इस बारे में सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा गया राज और एकता कपूर ने साल 2019 में तीन फिल्मों की डील की थी। मगर यह एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट नहीं था। वह बालाजी मोशन पिक्चर के इधर दूसरे प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए स्वतंत्र थे। इसलिए जब उन्हें एकता के बैनर से नोटिस आया तो उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट करने का फैसला किया क्योंकि इस कारण वो ऐसे प्रोजेक्ट्स खो रहे थे जो क्रिएटिव और फाइनेंसियल लेवल पर बड़े हैं। रांडेल्य ने अपने स्टेटमेंट पर लिखा मैंने अपने कॉन्ट्रैक्ट के अधिकारों के अनुसार बालाजी टेली फिल्म्स के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का नोटिस जारी किया है। इस बात को अब दो सप्ताह बीत चुका है। यदि बालाजी टेलीफ़s को लगता है कि उनके पास कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेशन को चुनौती देने का कोई ठोस कानूनी आधार है तो वे उचित कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके बजाय उन्होंने निराधार अपराधिक आरोप लगाए हैं। यह कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेशन के बदले डराने धमकाने के प्रयास की तरह दिखते हैं।

मैं ऐसे किसी भी आरोप का उचित कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से जवाब दूंगा। मैं ऐसे किसी भी आरोप का उचित कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से जवाब दूंगा। यह भी स्पष्ट किया जाता है कि भागम भाग टू अपने तय समय पर बनेगी। भागम भाग साल 2006 में आई थी। उसमें गोविंदा भी थे। मगर सीक्वल में उन्हें मनोज वाजपेयी ने रिप्लेस किया है। मीनाक्षी चौधरी और आयशा खान भी इसमें जरूरी किरदारों में कास्ट की गई हैं। भागमभाग प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी थी और इसके सीक्वल के लिए मेकर्स ने ड्रीम गर्ल फिल्म राज शांडली को साइन किया था।

दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात रख दी है। मगर फिल्म का क्या होगा? राज ही इस फिल्म को बनाएंगे या नहीं? यह फिल्म बनेगी या डिब्बा बंद हो जाएगी यह तो वक्त ही बताएगा। यह हेराफेरी 3 के बाद अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म है जो लीगल पचों की वजह से फंस गई है।

Leave a Comment