खाने से लेकर डेकोरेशन तक अर्जुन तेंदुलकर की शादी में कितना खर्च हुआ?

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखने वाली सानिया चंडोग अब शादी के बंधन में बंध गई हैं। आपको बता दें कि उन दोनों की शादी के बाद की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। वैसे जहां एक तरफ शादी में कई जानेमाने नामों ने शिरकत की तो वहीं सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहा सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी का वेन्यू, आजकल सोशल मीडिया पर अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडो की शादी काफी ज्यादा सुर्खियों में है।

दोनों की ग्रैंड वेडिंग मुंबई के फेमस लग्जरी होटल द सेंट रेजीस मुंबई लोअर परेल में ऑर्गेनाइज की गई। जहां कई बड़े क्रिकेटर्स, बॉलीवुड सितारे और बिजनेसमैन शामिल हुए। वहीं अगर बात करें शादी के खर्चे की तो इस होटल में खाने की कीमत ही लगभग ₹3800 से लेकर ₹6500 पर प्लेट है जो मेन्यू और सीजन के हिसाब से चेंज होता रहता है। कुछ मेरी जानकारी की मानें तो कई हॉल में वेज और नॉनवेज प्लेट की कीमत करीब ₹4500 से ही शुरू होती है। अगर किसी शादी में 500 मेहमान भी हो तो केवल कैटरिंग पर ही लगभग 20 से 30 लाख तक खर्च हो सकता है।

इसके अलावा डेकोरेशन, लाइटनिंग, स्टेज, म्यूजिक, बार, सिक्योरिटी और वेडिंग प्लानर जैसे खर्च जोड़ दिए जाए तो कुल बजट आसानी से एक से ₹3 करोड़ या उससे भी ज्यादा पहुंच सकता है। द सेंट रेजीस मुंबई की खासियत यह है कि यहां एक साथ कई तरह के वेडिंग स्पेस मिलते हैं। जहां बड़े-बड़े बॉल रूम, रूफ टॉप टेरेस, बैंकेट हॉल और प्रीफंक्शन एरिया अवेलेबल है। जिनमें अलग-अलग फंक्शनंस जैसे हल्दी, मेहंदी, संगीत और रिसेप्शन ऑर्गेनाइज किए जा सकते हैं। इस होटल में लगभग 300 से 1500 मेहमानों तक की क्षमता वाले इवेंट स्पेस मौजूद हैं। साथ ही बात करें इस होटल की प्रीमियम सर्विसेस की तो यहां लगभग 300 से ज्यादा लग्जरी कमरे मौजूद हैं। जहां बाहर से आने वाले मेहमान आसानी से ठहर सकते हैं।

होटल में एसी बैंकेट हॉल, हाई स्पीड वाई-फाई, प्रोफेशनल साउंड और लाइट सिस्टम, इनह हाउस डेकोरेशन, इनह हाउस स्कैटरिंग और अलग-अलग तरह के इंटरनेशनल मेन्यू की सुविधा भी अवेलेबल है। यहां लगभग 200 गाड़ियों के लिए वैलेट पार्किंग भी अवेलेबल है।

शादी के दौरान दूल्हा दुल्हन और परिवार के लिए खास चेंजिंग रूम, प्रीमियम स्वीट्स और निजी सुरक्षा की व्यवस्था भी की जाती है। अगर आसान शब्दों में कहा जाए तो द सेंट रेस मुंबई में शादी करना आम लोगों के लिए काफी महंगा हो सकता है। लेकिन जो लोग लग्जरी प्रीमियम सर्विस और काफी ज्यादा भव्य माहौल चाहते हैं उनके लिए भारत के सबसे शानदार वेडिंग वेन्यू में से एक माना जाता है। बहरहाल अब आप मुझे बताइए कि आपको अर्जुन और सानिया का वेडिंग लुक कैसा लगा।

Leave a Comment