अर्जुन तेंडुलकर की शादी में क्यों नहीं पहुंचे विराट – रोहित?

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च 2026 को सानिया चंडो के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। बताया जा रहा है कि यह कोई आम शादी नहीं थी बल्कि अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोग की शादी एक हाई प्रोफाइल शादी से कहीं बढ़कर थी। जहां एक तरफ गॉड ऑफ क्रिकेट के सुपुत्र अर्जुन है, वहीं दूसरी ओर सान्या एक सक्सेसफुल बिजनेस खानदान से नाता रखती है।

आपको बता दें कि सान्या अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर की करीबी दोस्त रही हैं। जिसकी वजह से उनका अर्जुन के साथ रिश्ता बन गया। वैसे गेस्ट लिस्ट की मानें तो तेंदुलकर परिवार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत गृह मंत्री अमित शाह को न्योता भेजा था। लेकिन यह लोग तो शादी में नहीं पहुंचे पर इनके अलावा कई सारे जानेमाने सेलिब्रिटीज जैसे अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन के साथ-साथ पूरी अंबानी फैमिली और कई सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी नजर आए थे।

जानेमाने चेहरों की सूची में कई सारे इंडियन क्रिकेटर्स और पॉलिटिशियंस का नाम भी शामिल था। जिसमें जिसमें सुप्रिया सुले, एकनाथ शिंडे भी मौजूद रहे। लेकिन सबसे ज्यादा जो ध्यान खींचा वो यह था कि इस शादी में विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, रोहित, शुभमन गिल नजर नहीं आए। आखिर इसकी वजह क्या है? दोस्तों, वैसे तो सभी का तेंदुलकर परिवार के साथ काफी गहरा रिश्ता है। दोनों का नाम गेस्ट लिस्ट में भी शामिल था।

हालांकि अर्जुन और सान्या की शादी में कोहली अनुष्का की गैर मौजूदगी ने फैंस को काफी ज्यादा हैरान कर दिया। गौरतलब हो कि अर्जुन सानिया की शादी में क्रिकेट के गलियारे से भारतीय टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़, कैप्टन कुल महेंद्र सिंह धोनी समेत दूसरे क्रिकेटर्स भी नजर आए।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज इंडिया वर्सेस इंग्लैंड का सेकंड सेमीफाइना खेला जाने वाला है और इसी वजह से कहा जा रहा है कि बाकी के जो सभी प्लेयर्स थे वह अर्जुन तेंदुलकर की शादी में नहीं पहुंचे।

Leave a Comment