चेहरे पर गुलाल, प्यारी सी मुस्कान। मां बनने के बाद कैटरीना कैफ ने मनाई पहली होली। पति-बन और देवर संग जमकर उड़ाया रंग। नन्हे विहान की पिचकारी से सनी कौशल ने खेली होली। विक्की की साली भी गुलाल में रंगी नजर आई। एक तस्वीर ने कर दिया फैंस को खुश।
इस साल बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के लिए होली का त्यौहार काफी खास है क्योंकि बेटे विहान के जन्म के बाद यह पहली बार है जब उन्होंने होली मनाई है।
मां बनने के बाद यह उनकी पहली होली है। हर साल की तरह कैटरीना ने पूल के किनारे होली मनाते हुए अपने पति विक्की कौशल, देवर, सनी कौशल और बहन इजाबेल कैफ के साथ एक तस्वीर शेयर की है। मां बनने के बाद उनके चेहरे पर निखार देख फैंस का दिल भी खुशी से खिल गया है। एक्ट्रेस की होली की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। कैटरीना कैफ ने अपने Instagram अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है होली की ढेरों बधाइयां। साथ ही अलग-अलग रंगों के दिल वाले इमोजी भी पोस्ट किए हैं। जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं।
इस ग्रुप फोटो में कैटरीना अपने पति विक्की कौशल के साथ खड़ी हुई मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। जबकि सनी कौशल पानी की टॉय गन लिए दूसरी तरफ खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस खास दिन पर इजाबेल भी मौजूद थी। इसी फोटो में कैटरीना की मुस्कान के साथ-साथ सनी की टॉय गन पिचकारी ने भी फैंस का खूब ध्यान खींच लिया है। कुछ का कहना है कि चाचा अपने नन्हे भतीजे विहान की पिचकारी लिए होली खेल रहे हैं। उनके हाथ में विहान की पिचकारी बेहद क्यूट लग रही है। इसी बीच कैटरीना की बहन इजाबेल ने पूल के किनारे बिताए उस मस्ती भरे दिन की कुछ और तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। किसी में एक थाली में कई रंग के गुलाल देखे जा सकते हैं। तो किसी में इजाबेल खुलकर मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं।
इन तस्वीरों को देखकर साफ पता चल रहा है कि कौशल परिवार की होली बेहद स्पेशल रही और यह 5 महीने के विहान कौशल की पहली होली है जिसने इस मौके को और भी खास बना दिया। बता दें विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट में शादी की थी। उन्होंने शादी के बंधन में बंधने तक अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा। कहा जाता है इस शादी में सिर्फ 120 मेहमान ही शामिल हुए थे। शादी के 4 साल बाद 7 नवंबर 2025 को इस कपल ने अपने पहले बच्चे बेटे विहान का स्वागत किया। उन्होंने Instagram के जरिए यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी। वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो कैटरीना कैफ को आखिरी बार 2024 में आई फिल्म मैरी क्रिसमस में देखा गया था।
वहीं विक्की कौशल को आखिरी बार छावा में देखा गया था जो एक बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। वो फिलहाल लव एंड वॉर फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं।
अभी तक इसके रिलीज़ डेट की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी के साथ फैंस कैटरीना कैफ के कमबैक की भी उम्मीद लगाए हुए हैं।
