होली’ पर दिल के दौरे से एक्टर का निधन !जश्न के बीच छाया मातम

होली पर फेमस एक्टर डायरेक्टर का हुआ निधन। रंगू के त्यौहार पर आई बुरी खबर। परिवार में छाया मातम। जश्न के बाद छाया गहरा सन्नाटा। जरा सोचिए होली का दिन हो जहां देश भर में लोग रंगों का त्यौहार मना रहे हो। एक दूसरे को गुलाल लगाकर जश्न मना रहे हो। लेकिन इसी बीच ऐसी खबर आती है जिसे सुनकर चारों तरफ सन्नाटा छा जाए। तो आपको कैसा लगेगा?

2 साल पहले होली के जश्न के बीच ऐसी खबर आई थी जिसने हर किसी को झकझोर दिया था। जब लोगों के सिर से होली का खुमार भी नहीं उतरा था तब ऐसी खबर आई थी जिसने जश्न मनाते बॉलीवुड का पूरा माहौल बदल दिया।

जहां कुछ घंटों पहले ढोल नगाड़े बज रहे थे वहीं दूसरी तरफ मातम पसरा हुआ था। आज भी जब होली आती है तो इस सितारे को जरूर याद किया जाता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं दिग्गज एक्टर डायरेक्टर सतीश कौशिक की जिनका होली के ठीक एक दिन बाद निधन हो गया था। 9 मार्च 2023 को गुरुग्राम दिल्ली एनसीआर में उन्होंने आखिरी सांस ली थी। उनकी निधन की वजह सडन कार्डियक अरेस्ट बताई गई।

साल 2023 में 7 मार्च को सतीश कौशिक ने मुंबई में जावेद अख्तर और शबाना आजमी के घर होली पार्टी में हिस्सा लिया था। वहां उन्होंने दोस्तों के साथ जमकर होली खेली। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा की थी, जिनमें वह बेहद खुश नजर आ रहे थे। सब कुछ इतना अच्छा चल रहा था कि किसी को अंदाजा नहीं था कि ये उनकी आखिरी होली होगी। आपको बता दें 7 मार्च को मुंबई में जश्न मनाने के बाद वो दिल्ली आ गए थे।

8 मार्च की रात दिल्ली के बिजवासन स्थित एक फार्म हाउस में पार्टी चल रही थी। जहां उन्होंने अपने परिवार संग जमकर होली खेली। लेकिन इसके बाद आधी रात के करीब उन्हें बेचैनी महसूस हुई। उन्होंने अपने मैनेजर को बताया कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है और छाती में दर्द है। जिसके बाद तुरंत उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी हालत क्रिटिकल हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 66 साल की उम्र में उनका अस्पताल में ही निधन हो गया।

सतीश कौशिक के निधन की खबर सबसे पहले उनके करीबी दोस्त अनुपम खेर ने दी थी। इस खबर ने पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया। होली का दिन जो खुशियों का त्यौहार माना जाता है। वही दिन उनके परिवार और फैंस के लिए हमेशा का दुख बन गया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक्टर का दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल में हुआ था। शुरुआती रिपोर्ट में साफ कहा गया कि निधन की वजह ह्रदय का दौरा थी क्योंकि शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले।

सतीश कौशिक जैसे बड़े कलाकार का यूं चले जाना हर किसी के लिए एक सदमा बनकर रह गया। वह अपने पीछे अपनी पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका को छोड़ गए।

उनका जाना सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा सदमा था। होली का त्यौहार तो हर साल आएगा लेकिन साल 2023 की वो होली हमेशा हमें सतीश कौशिक की याद दिलाएगी।

Leave a Comment