पेंटागन ने जारी की ईरान में मारे गए 4 अमेरिकी सैनिकों की तस्वीर, 2 की पहचान अब भी बाकी।

इस वक्त ईरान और इजरायल के बीच हो रही लड़ाई ने दोनों देशों को तबाह कर दिया है देश की जनता के साथ देश की सेना को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

इस लड़ाई में देश की सेना के सैनिक ने जान गवाई है। अब उन्हीं शहीद सैन्य की तस्वीरे सामने आई है।हाल ही में पेंटागन ने कुछ तस्वीर शेयर की है जो दोनो देश की लड़ाई और हमले के दौरान जान गवा चुके सैन्य की है।

पेंटागन ने रविवार को ईरानी हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिकों में से चार की पहचान कर ली और तस्वीरें जारी की हैं. इन सैनिकों में कैप्टन कोडी खोर्… खोर्क (35), सार्जेंट फर्स्ट क्लास नोआ टिटजेंस (42), सार्जेंट फर्स्ट क्लास निकोल अमोर (39) और सार्जेंट डेक्लान कोडी (20) का नाम शामिल है. चारों सैनिकों को आयोवा की एक आर्मी रिज़र्व सस्टेनमेंट यूनिट, 103वें सस्टेनमेंट कमांड में भेजा गया था, जो खाना, फ्यूल, पानी और ट्रांसपोर्ट का सामान और सप्लाई देता है.

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, आर्मी सेक्रेटरी डेनियल ड्रिस्कॉल ने कहा, “इन सभी पुरुषों और महिलाओं ने बहादुरी से हमारे देश की रक्षा के लिए अपनी मर्ज़ी से काम किया और उनकी कुर्बानी को कभी नहीं भुलाया जाएगा.” राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मरने के बारे में कहा, “दुख की बात है कि इसके खत्म होने से पहले और भी लोग जान गवायंगे.

न्यूज़ एजेंसी ANI को दिए एक इंटरव्यू में, ईरान के सुप्रीम लीडर के ऑफिस के स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि वॉशिंगटन का बड़ा मकसद ईरान नहीं है, लेकिन ईरान के बाद, यह दूसरे देशों पर आएगा. आने वाले वक्त में, दुनिया के सबसे ताकतवर देश भारत, चीन, रूस और अमेरिका भी होंगे.

Leave a Comment