अपनी पीड़ा को शब्दों में पिरोने की कोशिश कर रही एक अमेरिकी सैनिक [संगीत] की पत्नी कैंडल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कैंडल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जमकर बरसी। वीडियो में ट्रंप सरकार के ईरान पर हमला करने के फैसले को लेकर उनका गुस्सा, पति की हिफाजत से जुड़ी उनकी फिक्र और ईरान में मारी गई बच्चियों के लिए उनकी तकलीफ साफ तौर पर जाहिर हो रही है।
अमेरिकी सैनिक की पत्नी ने क्या कुछ कहा। लफ्ज़ बा लफ्ज आपको बताएंगी हिंदी में। सुनिए। वायरल होते इस वीडियो की शुरुआत होती है डोन्ड ट्रंप की एक वीडियो से जिसमें वह ईरान के साथ चल रही जंग के बारे में बात कर रहे हैं। कह रहे हैं कि जंग के समय हमारे जवान शहीद हो सकते हैं। कोई और कैजुअलिटी भी हो सकती है।
में तो ऐसा होता ही है। इस पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कांडू ने कहा आई मीन यू। अगर आपने इस शख्स के लिए वोट किया है तो मैं आपको बताना चाहती हूं कि मैं आपसे नफरत करती हूं। मैं वाकई सचमुच आपसे नफरत करती हूं और यह सिर्फ एक सैन्यकर्मी की पत्नी होने के नाते डर या दुख के कारण नहीं है। हालांकि मैं इस समय बहुत दुखी और बहुत डरी हुई हूं। फिर भी मैं दिल से कह रही हूं कि अगर आपने इसके लिए वोट दिया है तो मैं आपसे नफरत करती हूं। अगर आप मुझे असल जिंदगी में जानते हैं और यह वीडियो देख रहे हैं और हैरान हैं क्योंकि आप सोच रहे हैं कि हां मैंने इसके लिए वोट दिया था।
लेकिन मैं तो कैंडल को जानती हूं और मुझे पता है कि वो मुझसे नफरत कैसे कर सकती है। वो तो मुझे जानती है ना लेकिन मैं चाहती हूं कि आप यह जान ले कि यह बात आप पर भी लागू होती है।
दरअसल बात सिर्फ इतनी नहीं है कि यह बात आप पर लागू होती है बल्कि मैं आपसे उन अजनबियों से दुगनी नफरत करती हूं जिन्होंने इस शख्स के लिए वोट दिया है और अगर आपको लगता है कि आप मेरी आंखों में आंखें डालकर मुझसे यह कह सकते हैं कि आपको मेरी परवाह है जबकि आप खुलेआम उस आदमी को [संगीत] समर्थन दे रहे हैं जिसने शुरू से ही यह बात साफ कर दी थी कि वह खुशी-खुशी मेरे पति मेरे जीवन साथी को किसी दूसरे देश में मरने के लिए भेज देगा। तो आप भ्रम में हैं।
यह घिनौना है। यह घिनौना है। उन्होंने एक स्कूल की इमारत पर हमला किया। आज सुबह 50 से ज्यादा छोटी बच्चियां उस आदमी की वजह से मर गई जिसे [संगीत] आपने दुनिया के सबसे शक्तिशाली पद पर बिठाया था। इसकी जिम्मेदारी आपकी है। और मुझे नहीं पता कि आप इस सच्चाई को जानकर कैसे जी पाएंगे। शायद आप इस भ्रम में जी रहे हैं और इस दुनिया पर किसी के लिए भी सहानुभूति नहीं रखते। लेकिन मैं यह कह सकती हूं कि मुझे आपके साथ जीने की जरूरत नहीं है। मुझे आपको अपनी जिंदगी में रखने की ही जरूरत नहीं है।
मुझे अपनी जिंदगी में राक्षसों को रखने की जरूरत नहीं है। और इस समय अगर आप अभी भी इस सरकार का समर्थन कर रहे हैं तो आप एक राक्षस हैं। आप एक राक्षस हैं। आप एक कचरे हैं जिसे सुधारा नहीं जा सकता। और मैं सच कहूं तो मुझे फर्क नहीं पड़ता। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि हो सकता है इस वीडियो को लेकर हैरान परेशान होने वाले मेरे शहर के लोग मेरी मां को फोन कॉल करें। मैं उसके लिए अपनी मां से माफी मांगती हूं। लेकिन इस वीडियो को बनाने का मुझे कोई अफसोस नहीं है। क्योंकि मैं चाहती हूं कि आप लोग यह जान लें। मैं चाहती हूं कि आप लोग यह जान ले कि इस समय मेरे मन में आपके लिए कितनी गहरी नफरत है। अगर आपने इस शख्स के लिए वोट किया है। सोशल मीडिया पर वायरल होते सैनिक की पत्नी के इस वीडियो को लेकर लोगों ने कई सारे रिएशंस दिए। इसमें कई लोग ऐसे थे जो उनके पक्ष में खड़े नजर आए।
इनमें यूएस और देश भर के नागरिक शामिल थे। एक यूजर ने लिखा यह आवाज निर्भीक और मजबूत [संगीत] है। यह भीतर की चेतना से उठ रही है। जब अन्याय सीमा पार कर जाता है तब शब्द नहीं अंतरात्मा बोलती है। ऐसी आवाजें सही और गलत की रेखा फिर से साफ कर देती है। समाज को झकझोर कर याद दिलाती है कि मानवता भी जीवित है। एक अन्य यूजर ने कहा सच बात तो यह है कि किसी ने भी इसके लिए वोट नहीं दिया। ट्रंप के आखिरी कार्यकाल में कोई युद्ध नहीं हुआ और ना ही इस बार का कोई संकेत था कि यह दशकों पुराने एजेंडे से बिल्कुल उलट होगा जिसमें उन्होंने कहा था अब और युद्ध नहीं और यहां तक कि ईरान के साथ भी युद्ध नहीं इसका स्पष्ट वादा किया था। एक और यूजर ने कहा हां मुझे इनकी और इनके पति की स्थिति पर पूरी सहानुभूति है। लेकिन हे भगवान उन्होंने तो इस तरह के बेवजह के युद्धों से हमें दूर रखने का वादा किया था। लेकिन साफ झूठ बोला और हमारे सबसे अच्छे सहयोगी के इशारों पर नचाया जा रहा है। हमसे ज्यादातर लोगों को इस बात का खुलासा होने तक पता नहीं था।
इसीलिएमैं उनके डर और दर्द को समझ सकता हूं। लेकिन इस तरह की अंधाधुंध नफरत को समझ नहीं पा रहा हूं। इसके उलट कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने सैनिक की पत्नी को खूब खरी-खोटी सुनाई। उनका कहना था कि उनके पति ने खुद अमेरिकी सेना को ज्वाइन किया था। अगर उन्हें परेशानी है तो वह इसे छोड़ भी सकते हैं। एक यूजर ने लिखा अगर आपके पति सेना में किसी अनिवार्य पद पर नहीं है तो पूरी संभावना है कि उन्हें अपनी पत्नी या सैन्य करियर में से किसी एक को चुनना पड़ेगा और यही होना भी चाहिए। आपका काम आदेशों का पालन करना है। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो कोई और काम चुन लीजिए।
बहरहाल सैनिक की पत्नी की इस बात को सुनकर आपके ज़हन में क्या ख्याल आया? क्या आपके हिसाब से डोनाल्ड ट्रंप की ओर से उठाया गया यह कदम किसी भी तरीके से ठीक ठहराया जा सकता है?
