दुबई में फंसे 6 ‘सितारे’दिखाया ‘भयानक’ मंजर !

ईरान इजराइल के बीच फंसे बॉलीवुड सितारे। कोई एयरपोर्ट से लगा रहा मदद की गुहार तो किसी ने दिखाया खौफनाक मंजर। की आवाज से डर गई एक्टर की 6 साल की बेटी। चिंता में सेलेब्स ने भेजा पीएम मोदी को संदेश। दुबई और सऊदी अरब में हालात बद से बदतर। ईरान और इजराइल के चलते दुबई और सऊदी अरब में हाहाकार मचा हुआ है।

यहां तक कि सारी फ्लाइट्स भी रद्द कर दी गई हैं। इसी बीच कुछ भारतीय सेलेब्स दुबई में फंसे हुए हैं। किसी ने एयरपोर्ट से मदद की गुहार लगाई है तो किसी ने से जुड़े खौफनाक मंजर दिखाए हैं। जिसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए। इस तनाव के चलते सोनल चौहान, अजीत कुमार और ईशा गुप्ता समेत कई भारतीय स्टार्स दुबई और सऊदी अरब में फंसे हुए हैं।

बता दें एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इस समय अबू धाबी में हैं। हालांकि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच उन्होंने फैंस को विश्वास दिलाया है कि वह सुरक्षित हैं। इंस्टाग्राम पर एक मैसेज शेयर करते हुए ईशा गुप्ता ने लिखा, जो भी मुझसे संपर्क कर रहे हैं और मुझे मैसेज भेज रहे हैं, उन्हें जवाब ना देने के लिए क्षमा करें। हम ठीक हैं। हम सुरक्षित हैं। हालात डरावने और बेहद कठिन है। ईश्वर हमारी रक्षा कर रहा है। हमें विश्वास है कि मोदी सरकार सुरक्षा और रोकथाम के लिए अपनी बेस्ट कोशिश कर रही है। इसी बीच आपको बता दें फ्लाइट्स रद्द होने की वजह से एक्ट्रेस सोनल चौहान भी दुबई में फंस गई हैं। उन्होंने पीएम मोदी से मदद की गुहार भी लगाई थी। हालांकि अब Instagram पर एक मैसेज शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैंस और दोस्तों को भरोसा दिलाया है कि वह सुरक्षित हैं। सोनल ने लिखा, “मुझे मैसेज करने और मेरा हाल-चाल पूछने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। जवाब ना दे पाने के लिए माफी चाहती हूं। आपकी चिंता मेरे लिए बहुत मायने रखती। मैं सुरक्षित हूं और आपको विश्वास दिलाती हूं कि अधिकारी सभी की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। घबराने की कोई बात नहीं है। बता दें एक्टर अजीत कुमार रेसिंग इवेंट के सिलसिले में अपना ज्यादातर समय सऊदी अरब और दुबई में बिताते हैं।

कहा जा रहा है उन्हें दुबई के एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा जब वहां की स्थिति बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी। जिसके बाद उनके मैनेजर ने यह जानकारी दी है कि फिलहाल एक्टर दुबई में हैं और सुरक्षित हैं। इसी बीच खबर मिली कि जब साउथ एक्टर विष्णु मांशु अपने परिवार से मिलने दुबई गए थे तो उन्होंने कुछ ऐसा देखा जिसे देखने के बाद उनके होश उड़ गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है।

जिसमें आसमान में रोशनी की लकीरें दिखाई दे रही हैं। जिन्हें का हमला बताया जा रहा है। कैप्शन में एक्टर ने लिखा आज रात दुबई में परिवार से मिलने आया हूं। आसमान में मिसाइलें दिखाई दे रही हैं। तेज से हमारा घर हिल गया और छोटी आईरा डर गई। शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। किसी भी बच्चे को युद्ध की आवाज सुनते हुए बड़ा नहीं होना चाहिए। एक्टर कमाल आर खान बंगाली एक्ट्रेस सुभाष गांगुली भी अपने परिवार समेत ईरान इजराइल युद्ध के चलते दुबई में फंसे हुए हैं।

Leave a Comment