12 दिन से लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती सलीम खान नहीं मिल रहा सलमान खान के पिता का कोई हेल्थ अपडेट ना कोई खैर खबर ना परिवार का कोई स्टेटमेंट रोज हॉस्पिटल के चक्कर लगा रहे खान परिवार के सदस्य लटके और मायूसी भरे चेहरों ने बढ़ाई फैंस की चिंता बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान इस वक्त मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं और पिछले 12 दिनों से सलीम खान का इलाज भी चल रहा है।
लेकिन अब 90 साल के सलीम खान की तबीयत कैसी है? कितनी तेजी से सुधार हो रहा है? इस बात को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है और जैसे-जैसे सलीम साहब को हॉस्पिटल में एडमिट हुए दिन बढ़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे फैंस की चिंता भी बढ़ रही है। बीते दिनों हॉस्पिटल की तरफ से जो हेल्थ बुलेटिन आया था, उसमें बताया गया था कि सलीम साहब को वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। लेकिन क्या अब भी सलमान खान के पिता सलीम खान वेंटिलेटर पर ही हैं या फिर उन्हें हटा लिया गया है? इसके बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
त्योहारों के मौसम में खान परिवार में छाए टेंशन के काले बादलों से पूरा परिवार परेशान है। खुशियों की रौनक और सेलिब्रेशन की जगह इस वक्त गैलेक्सी में छाया सन्नाटा खान खानदान के सदस्यों के साथ-साथ लाखों फैंस को भी चुभ रहा है। और जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं वैसे-वैसे फैंस को सलीम साहब की चिंता भी सता रही है। साथ ही सलमान खान के पिता का हेल्थ अपडेट जानने के लिए फैंस भी राह देख रहे हैं। एक तरफ जहां फैंस परेशान हो रहे हैं तो दूसरी तरफ खान खानदान का एक-एक सदस्य भी लटके और मायूस चेहरों के साथ हॉस्पिटल के चक्कर लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
कभी सलमान खान, कभी सोहेल अरवाज तो कभी सलीम खान की लाडली बेटी अर्पिता खान हॉस्पिटल के कई चक्कर लगाते हुए ई2 के कैमरे में भी स्पॉट हुए। 28 फरवरी के दिन भी अर्पिता को लीलावती हॉस्पिटल के बाहर देखा गया। चेहरे पर टेंशन और सफेद शर्ट के साथ ब्लैक पट में दिखी अर्पिता के चेहरे पर स्ट्रेस और तकलीफ साफ-साफ वीडियो में देखी जा सकती है। सिर्फ अर्पिता ही नहीं अपने नाना सलीम खान से मिलने अयान अग्निहोत्री भी लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे और इस दौरान अयान अग्निहोत्री के चेहरे पर भी टेंशन दिखी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अयान अपनी गाड़ी से उतर सीधा हॉस्पिटल के अंदर एंट्री लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। तो दिन ढलने के बाद सलमान खान भी अपने पिता सलीम खान से मिलने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि गाड़ी में बैठ हॉस्पिटल में जाते हुए सलमान खान के चेहरे पर भी टेंशन और मायूसी साफ-साफ दिखाई दे रही है। वेल इसके अलावा भी लगातार खान परिवार का कोई ना कोई सदस्य लीलावती हॉस्पिटल के अंदर बाहर आता जाता दिखाई दे रहा है।
लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद भी खान परिवार की तरफ से सलीम साहब की तबीयत का कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है। 12 दिन बीत जाने के बाद भी ना ही खान ब्रदर्स और ना ही अर्पिता अलवीरा में से किसी ने भी सलीम खान की हेल्थ का कोई भी अपडेट शेयर किया है। तो वहीं रमजान के महीने में खान परिवार पर आई इस मुसीबत से गैलेक्सी की रौनक एकदम फीकी है।
हर साल रमजान के महीने में एक साथ बैठकर इफ्तार के वक्त को एंजॉय करने वाला खान परिवार इस वक्त बस सलीम साहब की अच्छी सेहत और स्पीडी रिकवरी की दुआ मांग रहा है। तो रमजान के महीने के साथ-साथ इस वक्त चारों तरफ होली की धूम भी देखी जा रही है। हर गली-गली शहर-शहर में रंग भी दिखने लगे हैं और लोग होली की पार्टी भी कर रहे हैं। लेकिन खान परिवार के फीके रमजान के साथ-साथ रंगों का त्यौहार होली की वाइफ भी काफी फीकी नजर आ रही है। खैर, देखना होगा कि कब तक सलीम साहब अपने घर लौटते हैं और कब तक पूरा खान परिवार सलीम खान के घर लौटने का अपडेट फैंस के साथ शेयर करते हैं।
