बदतमीजी के सीन शूट करने पर बोले गोविंद नामदेव।

90 के दशक के सबसे और खतरनाक विलंस की बात होती है तो उसमें दिग्गज अभिनेता गोविंद नामदेव का नाम जरूर आता है। पर्दे पर उनकी दहशत देखकर लोग सच में कांप जाते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान पर्दे का यह खूंखार विलेन खुद अंदर से बुरी तरह सहमा हुआ था। और उनके इस डर की वजह थी माधुरी दीक्षित।

जी हां, हाल ही में एक इंटरव्यू में गोविंद नामदेव ने 1996 की फिल्म प्रेम ग्रंथ की शूटिंग का एक अनसुना किस्सा शेयर किया। इस फिल्म में उनका माधुरी दीक्षित के साथ एक बेहद इंटेंस रेप सीन था। गोविंद जी ने बताया कि इस सीन को शूट करने से पहले वो बहुत ज्यादा घबरा गए थे। माधुरी उस वक्त इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस थी, और गोविंद इंडस्ट्री में बिल्कुल नहीं। उन्हें डर था कि माधुरी इस सीन पर कैसे रिएक्ट करेंगी। अपने इस डर को कम करने और माधुरी को कंफर्टेबल फील कराने के लिए गोविंद नामदेव ने एक खास तरकीब निकाली।

उन्होंने शूटिंग से पहले माधुरी के साथ अपने थिएटर और नाटकों के एक्सपीरियंसेस शेयर करने शुरू किए। ऐसा उन्होंने इसलिए किया ताकि माधुरी को लगे कि वह एक सीरियस और प्रोफेशनल थिएटर आर्टिस्ट हैं और उनकी थोड़ी इज्जत करने लगे। उनकी यह तरकीब काम कर गई और दोनों के बीच एक बेहतरीन रैपो बन गया।

जब उस मुश्किल सीन की बारी आई जहां गोविंद को माधुरी को पानी में ले जाकर पकड़ना था तो गोविंद ने पहले ही माधुरी से सॉरी कह दिया लेकिन माधुरी का जवाब सुनकर वह हैरान रह गए। माधुरी ने कहा, कोई बात नहीं जैसा फील करो वैसा करो।

गोविंद नामदेव बताते हैं कि एक सीन में उन्हें माधुरी के कानों की बाली खींचनी थी। जिससे माधुरी को सच में चोट लग गई थी। लेकिन उस महान एक्ट्रेस ने कभी उफ तक नहीं की और ना ही कोई बुरा माना।

Leave a Comment