ईरान ने किया दुबई पर हमला। मुश्किल में आए शाहरुख सलमान। दुबई में जहां ईरान ने बरसाए बम, वहां सुपरस्टार ने खरीदा था आलीशान घर। बंगलों से कितनी दूर हुआ हमला? जानकर हैरान रह गए फैंस। ईरान, इजराइल के बीच चिंता में आए एक्टर्स। ईरान ने इजराइल और अमेरिका को जवाब देते हुए मिडिल ईस्ट में कई जगह हमले किए हैं। इसमें दुबई भी शामिल है।
कहा जा रहा है ईरान के इस हमलों में भारी नुकसान हुआ है। दुबई के द पाम जुमेराह में एक लग्जरी होटल से लेकर बुर्ज खलीफा के पास तक कई मशहूर और नामचीन जगहों को ईरान ने निशाना बनाया। इसी बीच शाहरुख खान और सलमान खान को लेकर भी चर्चा हो रही है।
अब आप सोच रहे होंगे कि दुबई पर हमले को लेकर शाहरुख़ और सलमान का क्या नाता है? तो बता दें दुबई में शाहरुख और सलमान समेत कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज के आलीशान घर हैं। जैसा कि हमने आपको बताया ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमलों के दौरान पाम जुमेरा इलाके में एक होटल से लेकर खलीफा के पास तक कई इलाकों पर हमले की खबर है।
कहा जा रहा है कि इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया है। बता दें पाम जुमेरा और बुर्ज खलीफा के पास कई भारतीयों के आलीशान बंगले भी मौजूद हैं। जैसे कि शाहरुख खान और सलमान खान जिसके चलते दुबई पर हमला चर्चा का विषय बन गया है। पहले बात करते हैं शाहरुख खान की। मुंबई में उनका घर मन्नत दुनिया भर के फैंस के लिए अट्रैक्शन का पॉइंट है।
लेकिन दुबई में उनका शानदार विला जन्नत भी कुछ कम नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें शाहरुख खान का यह आलीशान विला उसी इलाके में है जहां ईरान ने हमला किया है। पाम जुमेरा को दुनिया के सबसे लग्जरी इलाकों में गिना जाता है। एक्टर का घर जन्नत दुबई के मशहूर पाम जुमेरा के के फ्रंट पर स्थित है। कहा जाता है करीब 14,000 स्क्वायर फीट में फैला यह घर लग्जरी और नेचर का परफेक्ट मेल है।
बता दें पाम जुमेरा के एक लग्जरी होटल में हमले की खबर है। हालांकि शाहरुख के मेंशन का क्या हाल है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इसी बीच बुर्ज खलीफा के पास भी हमले की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान का दुबई में घर बुर्ज खलीफा के पास द एड्रेस डाउनटाउन में एक आलीशान अपार्टमेंट है। जहां वह अक्सर दुबई जाने पर रुका करते हैं। इसके अलावा कहा जाता है कि उनके पास पेसिफिक दुबई में भी एक प्रॉपर्टी है।
बुर्ज खलीफा के पास हमले की जानकारी के बाद सलमान के फैंस चिंता में आ गए हैं। हालांकि आपको बता दें सलमान और उनकी टीम की तरफ से एक्टर की दुबई वाली प्रॉपर्टी को लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।
इसी बीच आपको बता दें दुबई के पाम जुमेरा इलाके में अंबानी परिवार का भी घर है। मुकेश अंबानी ने 2022 में 26,000 स्क्वायर फीट का मेंशन खरीदा था। यह दुनिया की सबसे महंगी रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी है। बता दें सलमान खान के भाई ने भी इसी इलाके में विला खरीदा हुआ है। शिल्पा शेट्टी समेत सानिया मिर्जा ने भी दुबई में प्रॉपर्टी खरीदी हुई है।
