चौथी शादी करने जा रहे शोएब मलिक सानिया मिर्जा से तलाक के 16 साल बाद चौथी बार दूल्हा बनने की तैयारी। सना जावेद से तलाक की खबरों पर पूर्व क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी। तो पाकिस्तानी एक्ट्रेस लाइबा संग रिश्ते की भी बताई सच्चाई। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के एक्स पति अपनी चौथी शादी को लेकर खबरों में छाए हुए हैं।
चर्चा है कि सानिया से तलाक के 16 साल बाद शोएब मलिक एक बार फिर से दूल्हा बनने की तैयारी कर रहे हैं और चौथी बार निकाह कर घर भी बसाने वाले हैं और चौथी बार शादी की चर्चा के साथ-साथ शोएब मलिक के तलाक के साथ-साथ नया अफेयर की खबरें भी खूब लोगों का ध्यान खींच रही हैं। तेजी से वायरल हो रही रिपोर्ट्स में यह दावे किए जा रहे हैं कि शोएब मलिक और सना जावेद की मैरिड लाइफ में उथल-पुथल मच रही है और दोनों जल्द ही अलग हो सकते हैं।
यही नहीं चर्चा तो यह भी सुनने को मिल रही है कि शोएब मलिक एक बार फिर से प्यार में गिरफ्तार हो गए हैं और पाकिस्तानी एक्ट्रेस लाइबा खान के साथ रिश्ते में भी हैं। अब एक साथ तलाक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के साथ-साथ चौथी शादी की खबरों पर शोएब मलिक का बुरी तरह गुस्सा फूटा है और पूर्व क्रिकेटर ने अपने खिलाफ फैल रही इन झूठी खबरों पर रिएक्ट करते हुए अपनी चुप्पी भी तोड़ दी है।
शोएब मलिक ने एक लंबी स्टेटमेंट जारी करते हुए अपनी चौथी शादी की खबरों को पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद बताया। साथ ही पत्नी सना को टारगेट करने पर ट्रोलर्स को बुरी तरह लताड़ भी लगाई है। साथ ही साथ करारा जवाब देते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। इसी के साथ शोएब ने एक्स वाइफ सानिया मिर्जा संग अपने तलाक पर बात भी की। शोएब मलिक ने अपने स्टेटमेंट में लिखा कि साल 2023 की शुरुआत में मेरी शादी खत्म हुई थी। आपसी सहमति से यह तय हुआ था कि हम मिलकर अपने बच्चे की परवरिश करेंगे।
इसके बाद ही मैंने दूसरी शादी की। मैंने हमेशा अपने परिवार के सम्मान में अपनी पर्सनल लाइफ को निजी रखने की कोशिश की। हालांकि मेरी इस चुप्पी को शायद मेरी कमजोरी मान लिया गया। यही नहीं आगे भी पूर्व क्रिकेटर ने अपने स्टेटमेंट में बिना पुष्टि किए और बिना परमिशन के खबरें छापने पर लोगों को लताड़ लगाई। शोएब ने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने उनका नाम उस महिला के साथ जोड़ने की कोशिश की जिसे वह कभी मिले ही नहीं और जानते भी नहीं हैं। यही नहीं शोएब ने इस बात पर भी जोर दिया कि जब से उनकी शादी सना जावेद के साथ हुई है तब से उनकी इमेज को नुकसान पहुंचाने की तरह-तरह की कोशिशें की जा रही हैं। शोएब ने आगे अपनी बात को कंटिन्यू करते हुए बताया कि मुझे लगता है कि अब बात इतनी आगे बढ़ चुकी है कि इस पर बोलना जरूरी हो गया है। मेरा बेटा अब उस उम्र में है जहां वो इन झूठी और मनगढ़ंत कहानियों को पढ़ेगा। जिससे केवल चंद रुपयों की कमाई और व्यूज के लिए फैलाया जा रहा है। लेकिन ये बेबुनियादी आरोप उन लोगों को परेशान कर रहे हैं जिनकी मैं परवाह करता हूं। आगे भी गुस्से से तिलमिलाए हुए शोएब ने झूठी खबरें फैलाने वालों को वार्निंग देते हुए लीगल एक्शन की धमकी भी दी।
साथ ही अपनी बात को आगे कंटिन्यू करते हुए कहा कि जिम्मेदार बने। जीवन में कुछ लाइक्स और व्यूज से कहीं बढ़कर बहुत कुछ है। मेरा भी परिवार है। ठीक वैसे ही जैसे आप सभी का है। मुझे उम्मीद है कि इस मैसेज को पॉजिटिवली लिया जाएगा। मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में अटकलें और मजाक बनाना बंद करें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मेरी टीम सख्त कानूनी कारवाई करेगी।
बहरहाल अब यह तो साफ हो गया है कि शोएब मलिक ना ही चौथी बार घर बसाने वाले हैं और ना ही चौथी बार शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। बल्कि यह वो बेबुनियाद और गलत खबरें हैं जो इस वक्त सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है।
