इन्हें बहुत अच्छे रोल में आप बहुत जल्दी टीवी चैनलों पे और सिनेमाघरों में देखोगे। यह मैं आपको बता रहा हूं। कई दिनों से चल रही खबरों और अटकलों के बीच आखिरकार दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल उर्फ़ चंद्रिका दीक्षित की एंट्री फिल्मों में हो गई है।
जी हां, अगर आप चंद्रिका दीक्षित को फॉलो करते हैं, तो यह तो आप सभी जानते होंगे कि उनकी लाइफ में आजकल कई ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पति को छोड़कर एक मिस्ट्री मैन के साथ रहना शुरू कर दिया था। जिसके साथ उन्होंने कई सारी ऐसी वीडियोस को डाला जिसे देखकर ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि आम जनता को भी काफी ज्यादा तकलीफ हुई। वैसे चंद्रिका दीक्षित ने हाल फिलहाल में कई सारी ऐसी वीडियोस को शेयर किया जिसमें उनके ओवर रिएक्टिंग को देखकर भी उन्हें काफी ज्यादा ट्रोलिंग झेलनी पड़ी।
लेकिन लगता है कि उनकी यही ओवर एक्टिंग एक डायरेक्टर को पसंद आ गई है। जी हां, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चंद्रिका दीक्षित और उनके साथ नजर आए मिस्ट्री मैन को एक फिल्म ऑफर हुई है और यह फिल्म किसी और ने नहीं बल्कि सैफी फिल्म प्राइवेट लिमिटेड के प्रोड्यूसर ने उन्हें यह फिल्म ऑफर की है। वैसे आपको बता दें कि इस वीडियो को खुद चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा अनाउंसमेंट।
जय हिंद साथियों मैं आरजी शकील सैफी चेयरमैन वर्ल्ड पीस हार्मोनी और मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि मेरा जो सैफी फिल्म प्राइवेट लिमिटेड का जो नया प्रोजेक्ट आ रहा है उसमें मैं इन दोनों को ले रहा हूं अपने साथ और इन्हें बहुत अच्छे रोल में आप बहुत जल्दी टीवी चैनलों पे और सिनेमाघरों में देखोगे ये मैं आपको बता रहा हूं और मेरे साथ है बड़ा पाव गर्ल जय श्री महाकाल अब इस वीडियो के सामने आते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और इस पर लोगों ने भी अलग-अलग तरीके से अपने रिएक्शन देने ने शुरू कर दिए।
लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में वड़ा पाऊ गर्ल उर्फ़ चंद्रिका दीक्षित के साथ नजर आ रहे मिस्ट्री मैन की असलियत भी सामने आई थी और सभी को यह पता चल गया था कि यह कोई अनजान व्यक्ति नहीं बल्कि उनके परिवार का ही सदस्य है। फिलहाल अब इंतजार है चंद्रिका दीक्षित की फिल्म आने का।
