एक हंसी ने बदल दी किस्मत!गरीबी ने छीन लिया था बचपन… स्कूल छूटा, हाथ में किताब की जगह आ गया लॉरी की सफाई का कपड़ा।
लेकिन कहते हैं ना — ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ के देता है!एक दिन उसकी मासूम हंसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ… और फिर जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया! लोगों ने आगे बढ़कर मदद की, किसी ने फीस भरी, किसी ने किताबें दिलाईं… और वही लड़का, जो कभी हालात से हार गया था —
आज 10वीं पास होकर नई मिसाल बन गया। ये सिर्फ एक रिज़ल्ट नहीं…ये उस हंसी की जीत है, जिसने तकदीर को बदलकर रख दिया. कभी किसी की मजबूरी पर मत हंसो…क्योंकि वही इंसान कल अपनी मेहनत से दुनिया को हंसा सकता है!
