हाल ही में ईरान के लीडर ख़ामेनेई का हवाई हमले में निधन हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर ख़ामेनेई की निधन की बात कही थी।
तो हम आपको विस्तार से बताते है कैसे हुआ ख़ामेनेई का निधन? कहा और कब हुआ हादसा?सरकारी टीवी चैनलों पर प्रेज़ेंटर्स के पढ़े गए बयानों से ये पता चला है कि ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने बताया है कि आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की शनिवार तड़के उनके दफ़्तर में निधन हुई, जब वह “अपने कामकाज में व्यस्त थे.”वहीं बीबीसी वेरिफ़ाई ने सैटेलाइट तस्वीरों का इस्तेमाल करते हुए यह भी पुष्टि की है कि तेहरान में ख़ामेनेई के दफ़्तर लीडरशिप हाउस कंपाउंड के कई हिस्सों को गंभीर नुकसान पहुँचा है.
विस्तार से बात करें तो ईरानी मीडिया ने राजधानी तेहरान में धमाकों की ख़बर दी. तस्वीरों में शहर के जम्हूरी स्क्वायर और हसन अबाद स्क्वायर के ऊपर धुआं दिखाई दिया.बीबीसी के वेरिफाइड फुटेज में तेहरान में लीडरशिप हाउस के एक किलोमीटर के अंदर धमाके दिखे, जो ईरान में सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई का आवासीय परिसर है.
बीबीसी को मिली सैटेलाइट तस्वीरों में भी कंपाउंड में काफ़ी नुक़सान के निशान दिखे, जिसमें काली पड़ी इमारतें, मलबा और धुएं का ग़ुबार शामिल है.यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि हमले के समय ख़ामेनेई वहाँ थे या नहीं.
शनिवार शाम को, ईरानी रेड क्रिसेंट के एक प्रवक्ता ने स्थानी मीडिया को बताया कि ईरान के 31 में से 24 प्रांत अमेरिकी और इसराइली हमलों में निशाना बने हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि देर शाम 20:45 तक देश भर में कुल 201 लोग मारे गए और 747 अन्य घायल हुए, लेकिन इलाक़े का ब्योरा नहीं दिया.
