एक और इजरायल में हमले जारी है तो दूसरी ओर ईरान का सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई का निधन हो गया है.इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बाद ईरानी मीडिया ने भी इस बात की पुष्टी कर दी है कि ईरान का सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई अब इस दुनिया में नहीं रहे।
ऐसे में आज हम आपको बताते है कि आखिरकार उनके पास अब तक कितनी संपत्ति है और अब उसका हकदार ,वारिस कौन होगा.माना जाता है की तीस साल तक अली खामेनेई ने इस्लामिक रिपब्लिक पर बेजोड़ अधिकार का इस्तेमाल किया है.
फिर भी वे सेताद (इमाम के ऑर्डर को लागू करने का हेडक्वार्टर) जैसे ऑर्गनाइज़ेशन के जरिए 95 बिलियन अरब डॉलर से 200 बिलियन डॉलर के बीच के एक बड़े फाइनेंशियल एम्पायर को मैनेज करते थे, जो जब्त की गई प्रॉपर्टी, इन्वेस्टमेंट और स्टेट से जुड़ी एसेट्स पर बना है.
हालांकि उनके उत्तराधिकारी की बात करें तो उसके लिए कोई नाम अब तक सामने नहीं आया है मगर,अमेरिकी थिंकटैंक काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (CFR) ने हाल ही में अपने एक पूर्वानुमान में वारिस को लेकर कुछ संभावित नाम बताए थे. जिसमें अयातुल्ला अलीरेजा अराफी हैं, जो गार्डियन काउंसिल और एक्सपर्ट्स असेंबली दोनों के सदस्य हैं. वहीं होज्जत-उल-इस्लाम मोहसेन कोमी-खामेनेई के सबसे करीबी और सलाहकारों में में एक हैं.
बात करें अमीरी की तो बता दे की खामेनेई ट्रंप और नेतन्याहू से ज़्यादा अमीर थे.
