पहले अक्षय कुमार पारस का पत्थर बन गए थे। जिस फिल्म को छूते वह हिट हो जाती। मगर लंबे समय से वह कंटेंट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में स्ट्रगल कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ बायोपिक्स भी की मगर कोई फिल्म नहीं चली। तंग आकर उन्होंने फैसला किया है कि वह बायोपिक्स से दूरी बनाएंगे।
खबर है कि वह आने वाले कुछ समय तक केवल कॉमेडी फिल्म ही करेंगे। अक्षय किसी भी दूसरे एलिस्ट एक्टर की तुलना में कहीं ज्यादा फिल्में करते हैं। आमतौर पर वह साल भर में चार से पांच फिल्में रिलीज करते हैं। पिछले 10 सालों में उन्होंने दर्जन भर फिल्में ऐसी की है जो या तो बायोपिक है या फिर वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। कोविड लॉकडाउन से पहले उन्होंने एयरलिफ्ट, रुस्तम, केसरी, पैडमैन, गोल्ड और टॉयलेट एक प्रेम कथा में काम किया था। कोविड के बाद वह मिशन मंगल, सम्राट पृथ्वीराज, मिशन रानीगंज, केसरी चैप्टर 2, सरफिरा और स्काई फोर्स में नजर आए थे। गौर करने वाली बात यह है कि कोविड से पहले आई उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
गोल्ड ने मामला थोड़ा कमजोर जरूर कर दिया था मगर उसके अलावा सभी फिल्मों को क्रिटिक्स से भी तारीफें मिली थी। इतना ही नहीं अक्षय को उनके करियर का पहला नेशनल अवार्ड दिलाने वाली रुस्तम भी उसी दौर में रिलीज हुई थी। मगर कोविड के बाद मामला बिल्कुल उल्टा पड़ गया। मिशन मंगल को हटा दें तो उनकी रियल लाइफ बेस्ड फिल्में और बायोपिक्स बुरी पिटी है।
सम्राट पृथ्वीराज डिजास्टर साबित हुई। सरफिरा की हालत भी कुछ वैसी ही रही। मिशन रानीगंज तो लोगों को याद भी नहीं है। केसरी चैप्टर 2 एवरेज रही। वहीं स्काई फोर्स को बुरी तरह ट्रोल किया गया। इन असफलताओं ने अक्षय को बैकफुट पर धकेल दिया। डेकिन क्रॉनिकल ने उनसे जुड़े एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया अक्षय कुमार अभी कुछ समय तक बायोपिक फिल्में नहीं करेंगे। इस जॉन्रा की फिल्मों में उनका ट्रैक रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। साफ है कि दर्शक अक्षय को ज्यादातर हल्की-फुल्की और मजेदार फिल्मों में देखना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने अब कॉमेडी फिल्मों पर ज्यादा ध्यान देने का फैसला किया है। वो इन दिनों प्रियदर्शन की भूत बंगला को रिलीज़ करने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय को अपनी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म भूत बंगला से काफी उम्मीदें हैं।
इसके अलावा वे और दो कॉमेडी फिल्में हेराफेरी 3 और भागम भाग 2 पर भी साथ में काम कर रहे हैं। उनकी डायरेक्टर अनीस बजमी के साथ भी एक नई फिल्म की तैयारी चल रही है। बता दें कि अक्षय के खाते में हेराफेरी 3 और भागम भाग 2 के अलावा वेलकम टू द जंगल फिल्म भी है। खबर है कि वो गोलमाल 5 में भी नजर आ सकते हैं। मगर अभी तक इसकी कोई औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है। उनकी नई फिल्म भूत बंगला 10 अप्रैल को थिएटर्स में।
