रिंकू सिंह के पिता की अधूरी रह गई दो इच्छाएं। एक के लिए बेटे को रहेगा पूरी जिंदगी मलाल। आखिरी ख्वाहिशों को दिल में लिए अलविदा कह गए खानचंद। दर्द से तड़प उठा रिंकू का परिवार। पापा के सपने को पूरा करने का जुनून लिए खेलेंगे वर्ल्ड कप। क्रिकेटर की चिंता में मायूस दिखे फैंस। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का स्टेज फोर लिवर के चलते शुक्रवार 27 फरवरी को निधन हो गया। जिसके चलते रिंकू सिंह एकदम टूट कर बिखर गए हैं।
उनकी एक तस्वीर बहुत ज्यादा वायरल हो रही है जिसमें वह अपनी टीशर्ट से आंसू पोछते हुए नजर आ रहे हैं। यादव परिवार में मातम पसर गया है। इसी बीच रिंकू के पिता खानचंद सिंह की आखिरी ख्वाहिश चर्चा का विषय बन गई है। कहा जा रहा है उनकी दो इच्छाएं हमेशा हमेशा के लिए अधूरी रह गई है। और एक का मलाल क्रिकेटर को जिंदगी भर रहेगा। एक-एक कर दोनों इच्छाओं के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
पहली खानचंद सिंह अपने बेटे रिंकू सिंह को T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाते हुए देखना चाहते थे। अपने इस सपने के पूरा होने के बारे में उन्होंने 30 जनवरी को डीपीएस अलीगढ़ में दमदारी से दावा किया था। मौका था डीपीएस में वर्ल्ड कप ट्रॉफी के प्रदर्शन कार्यक्रम का क्योंकि रिंकू इसी स्कूल के स्टूडेंट रहे हैं।
इसलिए यहां ट्रॉफी शोकेस की गई थी। कहा जा रहा है तब खानचंद सिंह ने बेटे रिंकू को वीडियो कॉल कर ट्रॉफी दिखाते हुए कहा था कि इसे देख लो। यह तुमको ही लेकर आनी है। यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत के लिए अच्छा खेलने के साथ-साथ रिंकू सिंह पर अब अपने पिता के सपने को पूरा करने की जिम्मेदारी भी आ गई है। अगर वर्ल्ड कप में आगे के मैचों में रिंकू सिंह बेहतर प्रदर्शन कर टीम को ट्रॉफी जिताने में योगदान दे सके तो यह उनके पिता को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।
अब बात करते हैं दूसरी ख्वाहिश की। पिता खानचंद सिंह चाहते थे कि वह अपने लाडले रिंकू को सेहरा बांधे हुए देखें। रिंकू की बारात जाए और बहू घर आए। लेकिन इससे पहले कि रिंकू की शादी हो पाती खानचंद सिंह का निधन हो गया। बता दें रिंकू सिंह की सगाई समाजवादी पार्टी की मछली शहर से सांसद प्रिया सरोज के साथ 8 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में हुई थी। इस हाई प्रोफाइल सगाई में करीबी रिश्तेदारों के अलावा कई बड़े नेता शरीक हुए थे। सगाई के बाद शादी की डेट भी सामने आई थी।
पहले शादी नवंबर 2025 को होना तय हुआ था। लेकिन रिंकू के बिजी क्रिकेट शेड्यूल के चलते इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। उसके बाद एक रिपोर्ट सामने आई कि रिंकू और प्रिया की शादी जून 2026 में होगी। अब कहा जा रहा है कि रिंकू सिंह को अब इस बात का हमेशा अफसोस रहेगा कि अगर शादी 2025 में ही हो जाती तो उनके पिता उन्हें घोड़ी चढ़ते हुए देख पाते। उनकी बारात में नाच पाते। घर में बहू के शुभ कदम की खुशी महसूस कर पाते। अपने बच्चों को आशीर्वाद दे पाते। लेकिन अब चाहकर भी उनकी यह आखिरी ख्वाहिश कभी पूरी नहीं हो पाएगी और इस बात का मलाल रिंकू सिंह के साथ-साथ पूरे परिवार को है। ब्यूरो रिपोर्ट टी2
