बार बार पत्नी के आरोपों पर बौखलाए गोविंदा दिया सुनीता को लेकर ये बयान।

बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता हुजा की शादीशुदा जिंदगी अब अक्सर सुर्खियों में रहती है और अक्सर पत्नी के आरोपों को झेलते हुए गोविंदा के सब्र का बान टूट चुका है और गोविंदा ने पहली बार अपनी पत्नी सुनीता हुजा के लगाए आरोपों पर खुलकर बातचीत की है। जैसे कि सभी जानते हैं कि मौजूदा हाल में नंबर वन हीरो रहे गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता ऊजा अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाए रहे हैं। और अभी हाल ही में गोविंदा को लेकर एक्स्ट्रा

मैरिटल अफेयर की खबरें सामने भी आई जिनकी काफी चर्चाएं हुई। हालांकि इन खबरों पर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता ने दोनों ने अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रियाएं दी हैं। सुनीता ऊजा ने एक तरफ साफ कहा कि जब तक वह अपनी आंखों से कुछ देख नहीं लेंगी तब तक वह इन अफेयर की खबरों पर विश्वास नहीं करेंगी। लेकिन इसी दौरान उन्होंने गोविंदा को लेकर कुछ नाराजगी भी जाहिर की है। सुनीता ने कहा कि कई बार उन्हें लगता है कि गोविंदा अपने बच्चों के लिए मजबूती से खड़े नहीं हुए। वहीं दूसरी तरफ जब इन अफेयर की खबरों पर गोविंदा से सवालात किए गए तो उन्होंने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने कहा कि उन पर आरोप लगाना कोई नई बात नहीं है।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जो उन पर आरोप लगा रही हैं, वह उनका बचपन का प्यार है। इसी बीच सुनीता हुजाचा का एक पुराना इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह इंटरव्यू मशहूर होस्ट सीमी ग्रेवाल के शो का बताया जा रहा है। जिसमें सुनीता ने गोविंदा के अफेयर की खबरों को लेकर बड़ी दिलचस्प बात कही थी। होता यूं है कि सीमी ग्रेवाल ने जब सुनीता से पूछा कि क्या उन्हें गोविंदा के को एक्ट्रेस के साथ लिंक अप की खबरों से परेशानी होती है? तो सुनीता ने हंसते हुए एक बढ़िया सा जवाब दिया कि वह तो खासतौर पर मैगजीन खरीदती थी ताकि यह पढ़ सके कि गोविंदा का नया अफेयर किसके साथ बताया जा रहा है। सुनीता ने मजाक में कहा कि उन्हें तो दुख होता है। जब मैगजीन में गोविंदा के बारे में कोई अफेयर की खबर ही नहीं आती है। वह तो ऐसी खबरें पढ़ने के लिए इंतजार करती थी।

इस पर गोविंदा भी हंस पड़े और उन्होंने मजाक में कहा कि शायद वह इसलिए अच्छे एक्टर बनते जा रहे हैं क्योंकि वो अपने अफेयर बहुत अच्छे से छुपा लेते हैं। और जब सिममी ग्रेवाल ने उनसे पूछा कि क्या इसका मतलब यह है कि वह कभी पकड़े नहीं जाएंगे तो गोविंदा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि यह वो तो कर ही नहीं सकते हैं। हालांकि इस पूरे मजाकिया माहौल के बीच में सुनीता उजा ने एक बात बिल्कुल साफ कर दी थी।

उन्होंने कहा था कि उन्हें गोविंदा पर पूरा भरोसा है। उनके मुताबिक गोविंदा एक सच्चे फैमिली मैन है जो अपने बच्चों, अपनी पत्नी और अपनी मां से बेहता मोहब्बत करते हैं। यही वजह है कि तमाम अफवाहओं और खबरों के बावजूद गोविंदा और सुनीता हुजा का रिश्ता आज भी मजबूत नजर आता है और दोनों का यह अनोखा अंदाज लोगों को हमेशा चर्चाओं का विषय भी बना देता है। ओ

Leave a Comment