पहले लिवर की बीमारी..अब सिस्ट..टूटी दीपिका कक्कड़, ट्रीटमेंट के पहले घंटो बहाए आसूं।

ट्रीटमेंट के वक्त फूट-फूट कर रोई दीपिका कक्कड़। ऑपरेशन से पहले घबराहट में खूब बहाए थे आंसू। एनिवर्सरी के खास दिन हॉस्पिटल में एडमिट थी रूहान की मम्मी। ट्रीटमेंट के बाद भी दर्द में इब्राहिम परिवार की बहू। ट्रीटमेंट के बाद ब्लॉग में दीपिका ने बताई तकलीफ की सच्चाई। इन दिनों एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लाइफ के सबसे मुश्किल दौर और टफ वक्त से गुजर रही हैं। लिवर कैंसर के इलाज के बीच दीपिका के पेट में हुई गांठ और सिस्ट से दर्द में तड़पती दीपिका कक्कड़ की बिगड़ी हालत का सच तो आपको पहले ही बता चुका है।

सालगिरह के स्पेशल दिन पेट में दर्द की वजह से तड़पती हुई दीपिका को बिना देर किए शोएब इब्राहिम हॉस्पिटल लेकर गए थे। जिसके बाद पेट में गांठ होने का सच इब्राहिम परिवार को पता चला। उसके बाद बिना देर किए इब्राहिम फैमिली ने रूहान की मम्मी यानी कि दीपिका की ट्रीटमेंट कराई और यह सर्जरी सक्सेसफुल मीमभी रही और ट्रीटमेंट के बाद पहले ब्लॉग में दीपिका ने अपने दर्द, तकलीफ और से पहले हुई घबराहट का सच फैंस के साथ वीडियो बनाकर शेयर किया है।

जी हां, दीपिका ने बताया कि उन्हें सर्जरी के बाद भी काफी दर्द हुआ क्योंकि उनके पेट में मौजूद सिस्ट को जलाकर हटाया गया था। इसलिए यह दर्द काफी अलग है और यह बर्दाश्त से बाहर भी था। रंग में दीपिका ने बताया कि वह अपनी जगह से हिलने की कोशिश करती हैं। तब भी उन्हें काफी दर्द सहना पड़ रहा था। ट्रीटमेंट के बाद दीपिका दर्द से कराने लगी थी। आधे घंटे तक उन्हें तकलीफ हुई जो उनसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं हो पा रही थी।

यही नहीं ब्लॉग में अपनी तकलीफ के बारे में बात करते हुए दीपिका ने बताया कि सब कुछ बेहद जल्दी में हुआ। डॉक्टर ने कहा कि तुरंत एडमिट हो जाओ। उसी बीच हमारी एनिवर्सरी थी तो वह पूरा समझने में वक्त लगा। सब लोगों की हिम्मत साथ में होती है तो ऐसा वक्त कट जाता है। दीपिका ने आगे सर्जरी से पहले अपनी घबराहट और डर का भी जिक्र इस ब्लॉग में किया। रूहान की मम्मी ने बताया कि वह जब ऑपरेशन के लिए जा रही थी तो बहुत ज्यादा घबराई हुई थी और काफी रो भी रही थी। लेकिन डर की वजह से घबराती हुई शोएब की बीवी को डॉक्टर्स ने संभाला और ट्रीटमेंट सक्सेसफुल रही। दीपिका ने ट्रीटमेंट के सक्सेसफुल होने की वजह का खुलासा करते हुए बताया कि सिस्ट का साइज छोटा होने की वजह से ऑपरेशन आसानी से हो गया।

लेकिन अगर गांठ थोड़ी भी बड़ी होती तो पूरा प्रोसेस उनके लिए और भी टफ और दर्द भरा हो जाता। तो वहीं वक्त रहते इस बीमारी के साथ-साथ मुश्किल वक्त से निपटने के बाद दीपिका ने अल्लाह का शुक्रिया अदा भी किया।

साथ ही साथ लाखों फैंस का भी हाथ जोड़कर धन्यवाद किया जो लगातार एक्ट्रेस के लिए दुआ कर रहे थे। साथ ही दीपिका ने बताया कि फैमिली के सपोर्ट के साथ-साथ फैंस के प्यार और दुआओं की वजह से भी वो मुश्किल वक्त से बाहर निकल पाई है और उन्हें खूब हिम्मत भी मिल पाई है। बहरहाल अब अपने पेट की गांठ की ट्रीटमेंट के बाद दीपिका घर लौट आई है और अपनी रिकवरी फेज में भी हैं। साथ ही पूरा इब्राहिम परिवार दीपिका का खास ध्यान भी रख रहा है। साथ ही पूरा परिवार मिलकर रमजान के महीने को एंजॉय भी कर रहा है।

Leave a Comment