पहली बार मीडिया के सामने आए मिस्टर एंड मिज देवकोंडा। सुहाग का लाल जोड़ा, मांग में सिंदूर। माथे पर छोटी सी बिंदियां और चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान। एक बार फिर दिल चुरा ले गई विजय की दुल्हनिया। काला चश्मा, मूछों पर ताव, बीवी का हाथ थामे चल रहे विजय का स्वैग भी खूब भाया। सात फेरों के बाद उदयपुर से रवाना हुए विजय और रश्मिका। साउथ सुपरस्टार्स विजय देवकोंडा और रश्मिका मंदाना अब दो से एक हो गए हैं। 26 फरवरी को विजय और रश्मिका ने पारंपरिक साउथ इंडियन रीति रिवाज से शादी की।
दोनों के इस शुभ विवाह का साक्षी झीलों और शाही महलों का शहर उदयपुर बना। विजय और रश्मिका की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई है। सोशल मीडिया पर विरो वेडिंग ट्रेंड कर रही है। और अभी उनके रॉयल दूल्हा दुल्हन अवतार का खुमार फैंस के सिर से उतरा भी नहीं था कि नए नवेले जोड़े ने अपने एक और दीदार से अपने तमाम चाहने वालों का दिन बना दिया।

शादी से पहले एक दूसरे के साथ दिखने से परहेज करने वाले विजय और रश्मिका पहली बार मिस्टर एंड मिसेज देवकोंडा के तौर पर मीडिया के कैमरों के सामने आए। जब दोनों हैदराबाद जाने के लिए उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। साउथ के सुपरस्टार विजय देवकोंडा की दुल्हन बनी रश्मिका मंदाना जब पहली बार मीडिया के सामने आई, तो हर नजर बस उन पर ही ठहर गई। रश्मिका ने अपने पोस्ट वेडिंग लुक को सुहाग के लाल जोड़े के साथ खास बनाया। एक्ट्रेस ने चटक लाल रंग का अनारकली सूट पहना जिसके गले और बाजुओं पर हैवी एंब्रॉयडरी वर्क किया गया है। लाल चूड़ियां, माथे पर छोटी बिंदी, मांग में हल्का लाल सिंदूर और लाइट मेकअप के साथ रश्मिका ने अपने न्यूली ब्राइड लुक को कंप्लीट किया।
हालांकि रश्मिका के इस लुक को खास बना गई उनके चेहरे की मुस्कान। नई दुल्हनिया की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आई। ब्राइडल क्लो ने नेशनल क्रश रश्मिका की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। वहीं बीवी का हाथ थामे चल रहे विजय का स्वैग भी कम नहीं था। ट्रेडिशनल आउटफिट में विजय ने अपना रॉयल अंदाज दिखाया जो कि उनके फैंस को खूब पसंद आया है। विजय ने लाइट कलर का शॉर्ट कुर्ता और ट्राउज़ पहना। आंखों पर काला चश्मा और गले में चेन पहने विजय ने अपने लुक को कंप्लीट किया था। जैसे ही विजय और रश्मिका एयरपोर्ट पर अपनी गाड़ी से उतरे तो उनकी यह पहली झलक कैप्चर करने के लिए कैमरों की फ्लैश लाइट्स चमचमा उठी।
रश्मिका और विजय ने सबसे पहले हाथ जोड़ सिर झुकाकर वहां मौजूद सभी मीडिया पर्संस का आभार जताया। फ्लाइंग किस कर अपने तमाम चाहने वालों पर उन्होंने प्यार लुटाया और फिर एक दूसरे का हाथ थामे एयरपोर्ट के अंदर दाखिल हो गए। विजय और रश्मिका के वेडिंग लुक के बाद उनका यह पोस्ट वेडिंग फर्स्ट लुक भी खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि इंटमेट वेडिंग के बाद अब विजय और रश्मिका हैदराबाद में अपनी शादी का शाही जश्न मनाने वाले हैं। 4 मार्च को विजय रश्मिका अपना वेडिंग रिसेप्शन होस्ट करने जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। इतना ही नहीं विजय रश्मिका ने अपने वेडिंग रिसेप्शन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को भी इनवाइट किया है। जिसकी तस्वीरें इनकी शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। अब विरो वेडिंग के बाद सभी को इंतजार है रश्मिका और विजय के वेडिंग रिसेप्शन की झलक देखने का।

