करण जौहर की धर्मा प्रोडशंस ने कुछ सालों पहले अपने दोस्त आदार पूनावाला को अपनी कंपनी का 50% हिस्सा बेचा था और उसके एवज में जो पैसे लगे थे उसे फिल्मों के प्रोडक्शन में लगाया।
हालांकि इस फाइनेंसियल सपोर्ट के बावजूद करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शनंस की ज्यादातर फिल्में ठीक-ठाक बिजनेस कर पाई है या फ्लॉप हुई है। इतना वाओ फैक्टर किसी भी फिल्म में नहीं रहा है। और अब करण जौहर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में संकेत दिए हैं कि हो सकता है।
आधार पूनावाला भी अपनी पार्टनरशिप छोड़ दे करण के साथ क्योंकि वो एक बिजनेसमैन है और तो और करण जौहर ने अब अपने बैंक बैलेंस की भी बात पब्लिक में की है और कहा है कि उनका बैंक बैलेंस वैसा नहीं जैसा बिजनेस हेड्स का होना चाहिए। करण जौहर ने कहा कि मेरा बैंक बैलेंस अगर कोई देखेगा तो कहेगा कि यह क्या है? यह तो नाम बड़े और दर्शन छोटे क्योंकि मेरा बैंक बैलेंस उतना नहीं है जितना बाकी बिजनेस हेड्स का हुआ करता है। हां, मैं एक पर्टिकुलर लाइफस्टाइल जीता हूं। लोगों की नजर में एक अलग तरह से पेश आता हूं। लेकिन रियलिटी यह है कि मेरा बैंक बैलेंस उतना बड़ा नहीं है।
बट हां, मैं बैंक बैलेंस को इतनी तवज्जो भी नहीं देता हूं। क्योंकि मेरी जो रेपुटेशन है, जो गुडविल मैंने इतने सालों में कमाई है, उसके लिए लोग मुझे प्यार करते हैं। वो मेरा बैंक बैलेंस देखकर मुझे प्यार नहीं करते हैं। बल्कि जो काम मैंने किया है, उसके लिए मुझे प्यार करते हैं और वो मेरे लिए सबसे बड़ी चीज है। करण जौहर ने यह भी कहा कि वो नाम को ताकत से जोड़कर नहीं देखते हैं बल्कि नाम को रेपुटेशन से जोड़कर देखते हैं।
उन्होंने यह भी कहा है कि नाम के लिए जो प्यार आपको मिलता है वह किसी भी ताकत से और किसी भी पैसे से बड़ा है। अब करण जौहर कह रहे हैं कि नाम बड़ा होना चाहिए। बैंक बैलेंस बड़ा हो ना हो। वैसे फिल्म इंडस्ट्री में लोगों की आदत है अपने ही स्टेटमेंट्स को कंट्राडिक्ट करने की।
कुछ समय पहले तक यह सभी स्टार्स अपनी नेटवर्थ को कंपेयर करते थे और इनकी नेटवर्थ के आर्टिकल्स Google पर वायरल होते थे कि किसकी कितनी नेटवर्थ है। अब यह नेटवर्थ की बात नहीं कर रहे हैं। अब यह नाम की बात कर रहे हैं। ये बदला हुआ नैरेटिव बताता है कि इंडस्ट्री टफ दौर से गुजर रही है और अब इंडस्ट्री में वैसी फिल्में बनाने के लिए पैसा नहीं है और ना ही कोई उतना पैसा लगा रहा है और जो लगा रहा है वो भी पछता रहा है।
