सिंदूरी साड़ी में दुल्हन बनीं रश्मिका, देवर ने लुटाया प्यार, ससुराल से क्या-क्या मिला?

आंखों में आंसू चेहरे पर मुस्कुराहट सासू मां की दी सिंदूरी साड़ी में दुल्हन बनी रश्मिका मंदाना शुभ विवाह के बंधन में बंद विरो ने की सात जन्मों के बंधन की शुरुआत ब्राइडल दुपट्टे पर विजय के लिए लिखा प्यार का खास वादा तो देवर ने भी भाभी रश्मिका पर लुटाया प्यार तो देवरकोंडा परिवार की बहू बनी रश्मिका को ससुराल से प्यार के साथ-साथ मिले कई बेशकीमती तोहफे साउथ इंडस्ट्री के लव बर्ड्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका का मंदाना शुभ विवाह के बंधन में बंद सात जन्मों की नई शुरुआत कर चुके हैं।

तेलुगु रीति रिवाज के साथ मिसेज देवरकोंडा बनी रश्मिका मंदाना का ब्राइडल लुक सभी का दिल जीत रहा है। सिंदूरी साड़ी में दुल्हन बनी रश्मिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। रश्मिका के दिल में विजय देवरकोंडा के लिए कितना प्यार, शिद्दत, ईमानदारी है। यह सब कुछ दुल्हन बनी रश्मिका की आंखों ने बयां कर दिया है। शादी की तस्वीरें इतनी खूबसूरत और प्यारी है कि देखने वालों की आंखों से भी खुशी के आंसू निकल पड़े हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दूल्हा दुल्हन बने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा सर से पैर तक सोने से लदे हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सासू मां की तरफ से दी गई सिंदूरी साड़ी को ना मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है और ना ही बॉलीवुड सेलेब्स के फेवरेट डिज़ाइनर सभ्य साची ने। बल्कि रश्मिका के ब्राइडल लुक को इतना खूबसूरत और आलीशान बनाया है अनामिका खन्ना ने।

जी हां, रश्मिका ने बॉलीवुड की इस परंपरा को तोड़ा है जो सालों से चलती हुई नजर आ रही है। क्योंकि जिस सिंदूरी साड़ी और ब्राइडल दुपट्टे को पहन रश्मिका दुल्हन बनी है उसे अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है। गौर करने वाली बात है कि सासू मां की तरफ से तोहफे में मिली इस सिंदूरी साड़ी से भी ज्यादा खास दुल्हन बनी रश्मिका का ब्राइडल दुपट्टा है। जिसमें पति विजय के लिए एक खास प्यार भरा वादा जो लिखा है। जी हां, साड़ी लुक को कंप्लीट करने के लिए रश्मिका ने गोल्डन दुपट्टे को व्हेल की तरह कैरी किया जिसके बॉर्डर को सुनहरी ज़री और रेड डिटेलिंग के साथ हाईलाइट भी किया गया। लेकिन दुपट्टे की हाईलाइट दोनों साइड्स पर किया वर्क बन गया जिसमें महल जैसी आकृति बनी है और आखिर में अटूट बंधन के लिए इन एव्री लाइफ टाइम हर जन्म में एंब्रॉयडरी करके लिखा हुआ है और रश्मिका के ब्राइडल दुपट्टे पर लिखा यह खास पैगाम लोगों का दिल भी जीत रहा है। तो वहीं देवरकोंडा परिवार की बहू बनी रश्मिका के देवर आनंद देवरकोंडा ने भी भाभी बनी रश्मिका पर वदीना कहकर खूब प्यार उठाया और शादी की कैंडिड और खूबसूरत तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। तो देखा जाए तो खानदानी कंगन बेहद खूबसूरत सिंदूरी साड़ी के साथ-साथ जाहिर तौर पर रश्मिका को कई और भी आलीशान तोहफे और नेक बहू के तौर पर मिला होगा। हालांकि शुभ विवाह की खूबसूरत तस्वीरें देखने के बाद अब प्रीवेडिंग फंक्शन की तस्वीरें देखने का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इसी के साथ-साथ देवरकोंडा परिवार ने कैसे रश्मिका का ससुराल में वेलकम किया सभी की निगाहें इस पर भी टिकी हैं। और सभी इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए इंतजार भी कर रहे हैं। तो वहीं शादी के बाद मिसेज देवरकोंडा बनी रश्मिका की पहली झलक देखने के लिए भी लाखों फैंस पलकें बिछाकर इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Comment