गौहर खान ने दिखाया छोटे बेटे का चहेरा, काबा से सामने आई तस्वीर।

गौहर खान और ज़द दरबार ने रमजान के पवित्र महीने में अपने छोटे बेटे फरवान का चेहरा दुनिया के सामने पेश किया। यह कपल अपने बेटों जिहान और फरवान के साथ उमरा के लिए मक्का और मदीना की आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। उन्होंने अपने दूसरे बेटे की पहली झलक दुनिया के साथ शेयर की।

गौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर काबा में एक खूबसूरत फैमिली फोटो शेयर करते हुए लिखा अल्लाह हु्मा बारीक। बड़े को काबा से पहला सलाम करवाया था। तो छोटे का सलाम भी तो बनता है।

अल सलामुलेकुम खूबसूरत दुनिया फरवान की तरफ से। हमारे बच्चों को अपनी दुआओं में याद रखें क्योंकि हम पवित्र भूमि से दुनिया के लिए प्रार्थना करते हैं। बता दें कि गौहर ने जैसे ही अपनी छोटी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया।

जहां किशोर मर्चेंट, भारती सिंह जैसे सेलेब्स ने हार्ट इमोजीज़ बनाए। तो वहीं तो कुछ ने उन्हें टू क्यूट लिखा। तो कुछ ने लिखा कि दे बोथ आर सो एडोरेबल क्यूटी पटोटीज़। एक यूजर का कहना है कि जब मैं आपको एक मां के तौर पर देखती हूं अपने बेटों के साथ तो मेरा दिल भर जाता है। मैं आपके लिए बहुत सारी दुआएं करती हूं।

मैं खुद भी एक 18 महीने के बच्चे की मां हूं और वहीं दूसरा बच्चा मेरा होने वाला है। ऐसे में आपका परिवार मेरे लिए एक इंस्पिरेशन है।

Leave a Comment