रिंकू सिंह के पिता का निधन कैसे हुआ, परिवार में कौन-कौन?

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र स्टेज फोर लिवर बीमारी से जूझ रहे थे। हाल ही में उनकी तबीयत बेहद बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पिता की खराब सेहत की जानकारी मिलते ही रिंकू को टीम इंडिया का साथ छोड़ अचानक भारत लौटना पड़ा। खचंद्र सिंह कई दिनों से मैकेनिकल सपोर्ट पर थे और उन्हें निरंतर रनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी। T20 विश्व कप में टीम इंडिया के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रिंकू को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वह टीम का साथ छोड़ घर वापस लौट रहे हैं।

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन था। लेकिन इसमें रिंकू ने हिस्सा नहीं लिया। वहीं बात करें उनके पिता की तो उन्होंने बेहद ही संघर्ष के साथ परिवार को पाला। वह गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। घर-घर जाकर गैस सिलेंडर पहुंचाते हुए उन्होंने अपने बेटे के सपनों को पंख दिए। रिंकू सिंह की सफलता के बाद भी उनके पिता ने यह काम नहीं छोड़ा। वहीं आपको बता दें कि रिंकू के परिवार में अभी सात लोग हैं। जिसमें रिंकू के कुल पांच भाई-बहन भी हैं।

वह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं और बहुत ही सहज परिवार से आते हैं। जहां उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे तो रिंकू को इस दौरान झाड़ू लगाने का भी काम मिल रहा था। लेकिन उन्होंने वह काम नहीं किया। बल्कि क्रिकेट को अपना करियर बनाते हुए सफलता हासिल की और अपने कड़ी मेहनत से परिवार की किस्मत बदल दी। रिंकू की मां का नाम वीणा देवी है। वह एक हाउसवाइफ हैं। वहीं उनकी बहन नेहा सिंह है।

बाकी भाइयों के बारे में अभी कोई जानकारी सोशल मीडिया पर उपलब्ध नहीं है। वहीं रिंकू सिंह ने समाजवादी पार्टी से सांसद प्रिया सरोज से सगाई भी की है। प्रिया अब रिंकू के परिवार से जुड़ गई हैं। वहीं रिंकू के ससुर तूफानी सरोज समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता हैं। वह तीन बार लोकसभा से सांसद भी रह चुके हैं। उनकी बेटी प्रिया भी उनके नक्शे कदम पर ही आगे बढ़ रही हैं। फिलहाल इस वीडियो में इतना ही। वीडियो को लाइक और शेयर करें। साथ ही चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें।

Leave a Comment