क्या धर्मेंद्र के जाने के बाद परिवार में बढ़ी टेंशन? क्या देओल ब्रदर्स से हेमा और एक्ट्रेस की बेटियों के बिगड़े रिश्ते? सौतेले बेटों के साथ हेमा ने रिश्ते का बताया असली सच। अनबन के वायरल दावों पर ईशा अहाना की मम्मी ने तोड़ी चुप्पी। परिवार के अंदरूनी रिश्ते की सच्चाई से ड्रीम गर्ल ने हटाया पर्दा।
बॉलीवुड के हीन धर्मेंद्र को इस दुनिया से गए हुए 3 महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में आखिरी सांस लेकर सभी को अलविदा कहने वाले धर्मेंद्र के जाने के बाद से देओल परिवार खूब सुर्खियों में बना हुआ है। दावे किए जाते हैं कि हेमन के निधन के बाद से देओल परिवार के रिश्ते हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियों के साथ बिगड़ गए हैं। खबरें और दावे तो यह भी सुनने को मिलते हैं कि सौतेले बेटों, बॉबी और सनी देओल के साथ भी हेमा मालिनी के रिश्ते ठीक नहीं है और धर्मेंद्र के निधन के बाद इन रिश्तों में और भी कड़वाहट और और भी टेंशन बनी हुई है।
24 नवंबर के बाद से ही लगातार यह दावे भी किए जाते हैं कि सनी बॉबी सौतेली मां हेमा को ना ही पूजते हैं और ना ही किसी इवेंट के लिए इनवाइट करते हैं। और यह तो हम सभी ने भी गौर किया था कि हेमा ने धर्मेंद्र के लिए अलग शोक सभा का आयोजन किया था। जबकि देओल परिवार ने अलग प्रेयर मीट का। लेकिन अब हाल ही में सौतेले बेटों के साथ रिश्ते की असली सच्चाई का खुलासा हेमा माली ने किया है। साथ ही परिवार में दरार, टेंशन, अनबन के रमर्स पर अपनी चुप्पी भी तोड़ दी है। लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि हाल ही में दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को लंदन में 79 बीएएफटीए अवार्ड्स के इन मेमोरियम सेगमेंट में सम्मानित किया गया। वह इस साल मनोप्रांत श्रद्धांजलि देने वाले अकेले भारतीय एक्टर थे और भारी दिल के साथ-साथ आंखों में आंसू लिए हेमा ने इस अवार्ड को रिसीव भी किया और दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की जगह इस अवार्ड को रिसीव करने के बाद मीडिया इंटरेक्शन में हेमा माली ने खुशी जताते हुए धर्मेंद्र जी की शख्सियत को याद करते हुए कई सारी बातें भी कही। साथ ही इसी दौरान बड़े पर्दे की ड्रीम गर्ल एक्ट्रेस हेमा ने देओल परिवार के साथ अनबन की खबरों पर भी रिएक्ट किया। साथ ही चुबी तोड़ते हुए बॉबी सनी संग अनबन और मनमुटाव के वायरल दावों पर रिएक्शन भी दिया। साथ ही बताया कि पापा है ना पापा के लिए सब करेंगे। चाहे यह बच्चे ईशा अहाना हो या वो बच्चे सनी बॉबी वे सभी धर्म जी को बहुत पसंद करते थे।
वो एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं। परिवार के बीच बिल्कुल भी नेगेटिविटी नहीं है। जब धर्म जी हैं तो नेगेटिविटी कहां है? यही नहीं आगे भी अपनी बात को जारी रखते हुए हेमा ने कहा कि धर्म जी प्यार, ताकत और वैल्यूस का सोर्स थे जो उन्होंने उन्हें दिए हैं। मुझे भी बुलाया गया था लेकिन मैं नहीं आ सकी।
वो बहुत चाहते थे कि मैं आकर फिल्म देखूं। हम इन सभी पलों को पब्लिक में नहीं दिखाते और क्यों दिखाएं? यह सब हमारे परिवार के अंदर है और हम इसे क्यों दिखाएं? लोगों को यह वो बातें करने के बजाय समझना चाहिए। हम सब ठीक हैं और हम सब इस कमी को पूरा कर लेंगे। तो सुना आपने हेमा मालिनी ने अनबन और मनमुटाव की सारी अफवाहों को खारिज करते हुए साफ-साफ सौतेले बेटों संग रिश्ते की सच्चाई बता दी और अब यही खुलासा तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
