सुर्खियों में छाया है अनिल और टीना अंबानी का बंगला। जो बंगला कभी टीना और अनिल अंबानी की शानू शौकत की होता था मिसाल। अब उसी बंगले पर चली ईडी के एक्शन की तलवार। केस में कुर्क किया गया छोटे अंबानी का आलीशान घर। तो महलनुमा बंगले की इनसाइड तस्वीरें हुई वायरल।
देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन और धन कुबेर कहे जाने वाले मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय यानी कि ईडी ने अनिल अंबानी के मुंबई के पाली हिल में स्थित उनके 17 मंजिला लग्जरी घर अबड को अस्थाई रूप से कुर्क यानी कि अटैच्ड कर लिया है।
यह कार्रवाई मामले में हुई है जो कि Reliance Communication से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी के आरोप में है। इस मामले में अनिल अंबानी पूछताछ के लिए ईडी के दफ्तर भी पहुंचे। अब यह मामला आगे क्या रुख लेगा यह तो वक्त बताएगा लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर अनिल अंबानी के इस घर की इनसाइड तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। बता दें कि यह वही घर है जिसमें अनिल अंबानी अपनी पत्नी टीना अंबानी और दोनों बेटों जय अनमोल और जय अंशुल के साथ रहते हैं।
इसी घर में टीना अंबानी ने अपनी बड़ी बहू कृष्णा शाह का स्वागत किया था। 3716 करोड़ की कीमत वाला यह घर हमेशा अपनी शानो शौकत और वैभवता के लिए पहचाना जाता रहा है। लेकिन टीना अंबानी का यही महलनुमा बंगला अवार्ड आज कानूनी कारवाही के चलते चर्चा में है।
बता दें कि बांद्रा के पाली हिल इलाके में नरगिस दत्त रोड पर स्थित यह आलीशान बिल्डिंग 17 मंजिला है जो कि 66 मीटर ऊंची है। इस आलीशान 17 मंजिला बिल्डिंग की कीमत ₹3716 करोड़ बताई जा रही है। हालांकि अक्सर मीडिया रिपोर्ट्स में इस घर की कीमत 5000 करोड़ होने का दावा किया जाता रहा है। टीना अंबानी का यह महलनुमा घर 10,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।
अवार्ड की गिनती देश के सबसे महंगे घरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर होती है। खास बात यह है कि पहले नंबर पर अनिल के बड़े भाई मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया का नाम दर्ज है। तो दूसरे नंबर पर आता है रेमेंड्स इंडस्ट्रीज के मालिक गौतम सिंघानिया का घर और इसके बाद तीसरे नंबर पर काबिज है अनिल टीना अंबानी का अवार्ड। टीना अंबानी ने अपने घर का इंटीरियर इंटरनेशनल इंटीरियर डिजाइनर से करवाया है। घर की साज सजावट में मॉडर्न और क्लासिक दोनों टच देखने को मिलते हैं। यह घर इतना बड़ा और आलीशान है कि एक पूरी सोसाइटी इस घर में बस सकती है।
17 मंजिला इस इमारत का हर फ्लोर अलग अंदाज में डिजाइन किया गया है। अंदर एंट्री करते ही नजर आती है सफेद और न्यूट्रल टोन वाली क्लासी सजावट, भव्य झूमर, मॉडर्न फर्नीचर और विशाल लिविंग एरिया। बड़ी-बड़ी कांच की खिड़कियां घर को प्राकृतिक रोशनी से भर देती है।
बालकनी से मुंबई का शानदार नजारा दिखाई देता है। खाने के शौकीन अनिल अंबानी ने अपने घर में ही छोटा सा रेस्टोरेंट रूम भी बनाया है। अनिल अंबानी ने घर के डाइनिंग एरिया को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया है। इसके अलावा पूरे घर में प्राचीन सजावट भी देखने को मिलती है। अपने घर में टीना अंबानी ने शानदार मंदिर भी बनवाया है। टीना अब सक्सेसफुल बिजनेस वूमेन है।
अपना एक ऑफिस भी उन्होंने इसी बिल्डिंग में बनाया है। यहां पर आधुनिक संसाधन भी देखने को मिलते हैं। घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लाइटिंग का भी खास ध्यान रखा गया है। घर के कुछ हिस्से पर वुडेन फ्लोरिंग करवाई गई है।
अनिल और टीना अंबानी को आर्ट्स एंड पेंटिंग्स का काफी शौक है। इसी वजह से उनके बंगले में आपको कई तरह की पेंटिंग्स देखने को मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल अंबानी के घर की छत पर एक हेलीपैड भी बनवाया गया है। इसके अलावा टीना अंबानी के इस घर में प्राइवेट गार्डन एरिया, जिम एरिया, एंटरटेनमेंट जोन, होम थिएटर और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं।
