सचिन का बेटा बनेगा दूल्हा नीता अंबानी ने रखा जलसा।

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी की रस्मों का हुआ आगाज। तेंदुलकर के बेटे बहू को मिला गणपति बप्पा का शुभ आशीर्वाद। अर्जुन सानिया के लिए नीता अंबानी ने रखा खास जलसा।

अनंत राधिका ने जहां से की थी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत। अब वही मंडप बना अर्जुन सानिया के जश्न इश्का का गवाह। रॉयल लुक में छाई अंबानी लेडीज नीता राधिका और श्लोका। लेकिन महफिल लूट ले गई अर्जुन की दुल्हनिया सानिया।

वेडिंग के सीजन में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के घर में भी शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं। 5 मार्च को अर्जुन तेंदुलकर मंगेतर सानिया चंडोक के साथ सात जन्मों के बंधन में बंधने वाले हैं। 3 मार्च से इनकी शादी की रस्मों का आगाज होना है। हालांकि शादी से हफ्ते भर पहले ही अर्जुन और सानिया के जश्न इश्कका का शुभारंभ हो गया है। वह भी जामनगर गुजरात से। [संगीत] जहां मुकेश और नीता अंबानी ने अर्जुन सानिया की शादी की खुशी में खास प्रीवेडिंग फंक्शन होस्ट किया। आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे सचिन तेंदुलकर नीता और मुकेश अंबानी के बेहद करीब हैं। बरसों से अंबानी और तेंदुलकर परिवार के बीच करीबी रिश्ता रहा है। ऐसे में जब अंजलि और सचिन तेंदुलकर के इकलौते बेटे के सिर पर सेहरा सजने जा रहा है तो इस खास मौके को यादगार बनाने में नीता और मुकेश अंबानी ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। हाल ही में अंबानी परिवार ने सचिन तेंदुलकर को उनके पूरे परिवार और संधियों के साथ अपने होमटाउन जामनगर स्थित फार्म हाउस में इनवाइट किया था।

जहां नीता और मुकेश अंबानी ने अर्जुन सानिया की शादी की खुशी में खास प्रीवेडिंग फंक्शन होस्ट किया जिसकी झलक भी सामने आ गई है। अर्जुन सानिया का यह प्रीवेडिंग फंक्शन भी वहीं होस्ट किया गया था। जहां 2 साल पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हस्ताक्षर सेरेमनी हुई थी। अनंत, राधिका के बाद अर्जुन और सानिया को भी बप्पा का आशीर्वाद मिला।

फंक्शन की शुरुआत खास गणेश पूजा के साथ की गई। सामने आए वीडियो में सभी लोगों को हाथ में पूजा की थाली लिए बप्पा की आरती करते देखा जा सकता है। नीता अंबानी इस मौके पर खास स्पीच भी देती नजर आई। जिसमें वह कहती हैं कि सचिन और अंजलि उनके लिए परिवार की तरह हैं। उन्होंने अर्जुन को बड़े होते देखा है। तेंदुलकर फैमिली की खुशियों को सेलिब्रेट कर वह सभी बेहद खुश हैं। नीता अंबानी के इस जेस्चर से सचिन तेंदुलकर भी भावुक हो गए।

सचिन ने दूल्हा बनने जा रहे बेटे और होने वाली बहू सानिया के लिए भी दिल छूने वाली बात कही। सचिन ने कहा कि उन्हें अपने बेटे अर्जुन पर गर्व है। इस खास मौके पर मेजबान और मेहमान सभी लोग एथेनिक आउटफिट्स में सजेधजे नजर आए। फंक्शन के लिए तेंदुलकर खानदान की होने वाली बहू रानी सानिया [संगीत] ने बहुत ही सुंदर लुक वाला पिस्टल, पिस्ता कलर और डायमंड मोतीटसल वाला फिश कट लहंगा पहना था। जिसमें सानिया बेहद खूबसूरत लग रही थी। अर्जुन भी शेरवानी में बेहद जच रहे थे।

अंजलि तेंदुलकर रेड कलर के हैवी सूट पहने। रॉयल लुक में दिखी। काले रंग के बंद गला कुर्ता सेट में सचिन तेंदुलकर भी बहुत चार्मिंग लग रहे थे। अंबानी लेडीज का रॉयल लुक एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच ले गया। इस फंक्शन के लिए नीता अंबानी ने पिंक और बैंगनी कलर की हैवी बनारसी साड़ी पहनी थी। डायमंड ज्वेलरी में लदी नीता अंबानी का एलगेंट क्लासी लुक जबरदस्त रहा।

दोनों अंबानी बहुएं राधिका और श्लोका ने भी फंक्शन के लिए हैवी सूट चुना। नीता अंबानी की दोनों बहुएं अपने क्लासी लुक से रॉयल वाइब्स देती दिखी। अर्जुन सानिया के इस प्रीवेडिंग फंक्शन की छोटी सी झलक सामने आने के बाद अब फैंस इनकी शादी की रस्में शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Comment