आमिर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट ,! क्या कह गए एक्टर ?

हम सब प्रार्थना कर रहे हैं, दुआ कर रहे हैं कि जल्द से जल्द वो एक बार फिर घर आ जाए और उनकी सेहत वापस आ जाए। आमिर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट। फैंस को बंधाई सब कुछ जल्द ठीक होने की उम्मीद। सलमान के पिता के जल्द सेहतमंद होने की की दुआ। आमिर की बातें सुन डगमगाया फैंस का हौसला।

उम्मीद और मायूसी के बीच फंसे नजर आए फैंस। दिग्गज लेखक सलीम खान के लिए दुआओं का दौर जारी है और इन्हीं दुआओं के बीच आमिर खान ने सलीम खान की हेल्थ अपडेट देते हुए कुछ ऐसा बोला है जिसे सुनकर फैंस का हौसला भी डगमगा गया है। अब उम्मीद और मायूसी के बीच फंसे नजर आ रहे हैं खान परिवार के तमाम शुभचिंतक। जहां फैंस उम्मीद जता रहे थे कि सलीम खान पूरी तरह से ठीक होकर एक-द दिन में हॉस्पिटल से वापस घर लौट आएंगे।

वहीं अब आमिर की बातें सुन फैंस ये कयास लगाने लगे हैं कि शायद ये इंतजार अभी और लंबा हो सकता है। शायद सलीम खान को अभी कुछ और दिन हॉस्पिटल में गुजारने पड़ सकते हैं। ये तो सभी जानते हैं कि सलमान खान के पिता सलीम खान मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं। 17 फरवरी की सुबह सलीम खान को माइनर ब्रेन हैमरेज हुआ था। जिसके बाद से ही उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है। परिवार पहले ही उनकी हेल्थ अपडेट दिए जाने पर बैन लगा चुका है। लेकिन इसी बीच सलमान के करीबी दोस्त और बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने सलीम खान की सेहत को लेकर बात की है।

दरअसल बुधवार शाम आमिर खान मुंबई प्रेस क्लब के फोटो कंपटीशन के प्राइस डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी में शामिल हुए थे। इस दौरान उनसे सलीम खान की हेल्थ के बारे में भी सवाल किया गया। जिस पर आमिर ने जानकारी दी कि सलीम खान अभी भी में है। इसके साथ ही आमिर ने यह भी कहा कि वह सलीम खान से मिल नहीं पाए हैं। लेकिन वो लगातार सलमान की बहन अलवीरा खान के संपर्क में हैं और उनसे हेल्थ अपडेट लेते रहते हैं।

मैं सलीम साहब से मिलने गया था। हम सब दुआ कर रहे हैं कि वो जल्दी से जल्दी अच्छी हो जाए क्योंकि वो आईसीयू में थे। मैं उनसे पर्सनली नहीं मिल पाया लेकिन उनकी फैमिली के साथ में बैठा था और जो मुझे वीरा जी बता रही है हर रोज देख के उसकी हेल्थ इन्फॉर्म हो रही है और हम सब प्रार्थना कर रहे हैं दुआ कर रहे हैं कि जल्द से जल्द वो एक बार फिर घर आ जाए और उनकी सेहत वापस आ जाए।

आमिर के इस बयान से दो बातें साफ जाहिर हो गई है। पहला यह कि आईसीयू में सलीम खान से मिलने की किसी को भी इजाजत नहीं है। उनके पास सिर्फ परिवार के चुनिंदा सदस्य ही जा सकते हैं। और इसके साथ ही यह भी साफ हो गया कि सलीम खान के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज को लेकर सीधे तौर पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। डॉक्टर्स की तरफ से अभी डिस्चार्ज को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ऐसे में आमिर खान की इस बात को सुनकर फैंस अलग-अलग कयास लगा रहे हैं और सलीम खान के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। बता दें कि प्रेस क्लब के इवेंट में शामिल होने के बाद आमिर एक बार फिर लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे। जहां सलमान खान भी पिता के पास पहले से ही मौजूद थे। इससे पहले 19 फरवरी को भी आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रेड को साथ लेकर सलीम खान का हालचाल जानने के लिए लीलावती हॉस्पिटल गए थे।

जानकारी के लिए बता दें कि लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती सलीम खान से मिलनेजुलने वालों का तांता लगा हुआ है। परिवार के करीबी लोग लगातार उनका हालचाल जानने के लिए हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ खान परिवार के सदस्यों के दिन रात भी इस वक्त हॉस्पिटल में ही बीत रहे हैं।

Leave a Comment