कोकिला बहन के 92वें जन्मदिन का रॉयल सेलिब्रेशन, नहीं आई नीता -टीना।

मांडवी साल की हुई अंबानी परिवार की मुखिया कोकिलाबेन अंबानी। मां के जन्मदिन को मुकेश और अनिल अंबानी ने बनाया खास पूरे परिवार का साथ और भगवान का आशीर्वाद। रॉयल रहा कोकिलाबेन अंबानी के जन्मदिन का जश्न। लेकिन सेलिब्रेशन से गायब रही दोनों बहुएं। नीता और टीना अंबानी की गैर मौजूदगी से फीकी हुई सेलिब्रेशन की चमक।

जी हां, 24 फरवरी का दिन अंबानी परिवार में जश्न का एक और मौका लेकर आया। परिवार की सबसे सीनियर सदस्य और सभी की चहेती कोकिलाबेन अंबानी 92 साल की हो गई हैं। जितना खास यह जन्मदिन उतना ही खास रहा सेलिब्रेशन। कोकिलाबेन का पूरा का पूरा कुबा एक साथ जश्न मनाता नजर आया। मां के जन्मदिन को यादगार बनाने में कोकिलाबेन अंबानी के दोनों बेटों मुकेश और अनिल अंबानी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। बता दें कि इस खास मौके को कोकिलाबेन ने नाथद्वारा में अपने पूरे कुबे की मौजूदगी में भगवान के आशीर्वाद के साथ मनाया।

तो इससे पहले वे एकलिंग नाथ जी मंदिर भी गए। यानी हर साल की तरह इस साल भी कोकिला बहन अंबानी ने अपना जन्मदिन प्रभु भक्ति के नाम किया। मंगलवार शाम को अनिल और मुकेश अंबानी पूरे परिवार के साथ उदयपुर पहुंचे। इस खास मौके पर उनकी दोनों बहनें नीना कोठारी और दीप्ति सलगांवकर भी अपने-अपने परिवारों के साथ मौजूद रहीं। अंबानी परिवार की नई बहू श्वेना सलगांवकर भी श्रीनाथ जी का आशीर्वाद लेने और नानी सास का जन्मदिन मनाने के लिए पहुंची। नीता अंबानी के दोनों बेटे बहुएं भी इस जश्न का हिस्सा बने। आकाश बीवी श्लोका के साथ पहुंचे तो अनंत और राधिका भी एक साथ नजर आए। हमेशा की तरह कुकिला बेन अपने सिग्नेचर स्टाइल में नजर आई।

उन्होंने पिंक कलर की साड़ी पहनी थी तो वहीं अंबानी लेडीज ने भी इस बार गुलाबी रंग को ही चुना। परिवार की ज्यादातर लेडीज पिंक सूट या फिर साड़ी में नजर आई। इस मौके पर नाथद्वारा में मोती महल चौक पर एक भव्य भजन कीर्तन संध्या का खास आयोजन किया गया था। सभी ने शाम की दिव्य आरती में पूरी श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर कोकिलाबेन अंबानी को भगवान के आशीर्वाद के तौर पर एक खास तरह की रजाई भी भेंट की गई। पूरे परिवार के साथ कैमरों को पोज़ देती कोकिलाबेन अंबानी पर गुलाब के फूलों की बारिश भी की गई।

इस दौरान अंबानी परिवार के सभी सदस्य बेहद खुश नजर आए। हालांकि एक कमी जो सभी को खली वो थी इस खास मौके पर कोकिला बेन की दोनों बहुओं नीता और टीना अंबानी की गैर मौजूदगी। हमेशा सासू मां की परछाई बने रहने वाली नीता और टीना दोनों ही सास के 52वें जन्मदिन के जश्न में नजर नहीं आई। ऐसे में सेलिब्रेशन की चमक थोड़ी सी फीकी जरूर हो गई।

श्रीनाथ जी का आशीर्वाद लेने के बाद पूरा परिवार मंगलवार शाम को ही उदयपुर से रवाना भी हो गया। जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार शाम जब अंबानी परिवार के उदयपुर पहुंचने के वीडियोस सामने आए थे। तब लोग कयास लगाने लगे थे कि शायद अंबानी परिवार रश्मिका मंदाना और विजय देवकोंडा की शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचे हैं। लेकिन बाद में यह साफ हो गया कि अंबानीज विजय रश्मिका के वेडिंग नहीं बल्कि कोकिलाबेन अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए यहां पहुंचे थे।

Leave a Comment