रिंकू सिंह के पिता को हुआ बीमारी। T20 वर्ल्ड कप के बीच भागे-भागे पहुंचे घर। पर जिंदगी की जंग लड़ रहे खानचंद्र सिंह। क्या एक बार फिर टल जाएगी क्रिकेटर की शादी? सिंह परिवार में दुख का माहौल।
पिता की हालत देख टूट कर बिखरे रिंकू। क्रिकेटर रिंकू सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रिंकू के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है रिंकू सिंह के पिता सपोर्ट पर हैं और डॉक्टर लगातार उन पर नजरें बनाए हुए हैं। वहीं T20 वर्ल्ड कप के दौरान रिंकू सिंह चेन्नई में होने वाले मैच को छोड़कर अपने परिवार के पास पहुंच गए हैं। बता दें क्रिकेटर के पिता को स्टेज फोर का लिवर बीमारी है। जी हां, स्टेज फोर का बीमारी। इसी बीच यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि रिंकू सिंह की शादी एक बार फिर टल सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार रिंकू सिंह के पिता लिवर कैंसर से जूझ रहे हैं और हालात बिगड़ने के बाद उन्हें सपोर्ट पर रखा गया है। जिसके चलते रिंकू 24 फरवरी को चेन्नई से रवाना होकर पहले दिल्ली पहुंचे और फिर ग्रेटर नोएडा के हॉस्पिटल में जहां उनके पिता एडमिट हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो पिता की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण रिंकू चेन्नई टीम के ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हो सके। पहले माना जा रहा था कि वह T20 वर्ल्ड कप के अगले मैच से बाहर हो सकते हैं। लेकिन अब उनकी वापसी की संभावना जताई जा रही है। अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट और मेडिकल अपडेट पर निर्भर करता है। इसी बीच उनकी शादी को लेकर भी खूब कान्हा फूंसी हो रही है। बता दें क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की 18 नवंबर 2025 को यूपी के वाराणसी में शादी होने वाली थी जो कि टल गई थी।
कहा गया कि रिंकू सिंह के क्रिकेट शेड्यूल के चलते शादी को 2026 के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो जून 2026 को प्रिया और रिंकू की शादी होना तय हुआ था। लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि शादी रिंकू के पिता की तबीयत पर निर्भर करता है और अगर तबीयत में सुधार नहीं आया तो शादी एक बार फिर टल सकती है।
हालांकि शादी की अपडेट को लेकर अभी तक ना प्रिया सरोज की तरफ से कोई बयान आया है और ना ही रिंकू सिंह ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट दिया है। फिलहाल सिंह परिवार का पूरा फोकस उनके घर के मुखिया खानचंद्र सिंह पर है। कहा जा रहा है रिंकू सिंह पिता की तबीयत को लेकर खासे परेशान हैं।
बता दें क्रिकेटर अपने पिता खानचंद्र सिंह के बेहद करीब हैं। इसी बीच उनका एक पोस्ट बहुत वायरल हो रहा है। फोटो में रिंकू अपने पिता के साथ खड़े नजर आ रहे हैं और कैप्शन में लिखा है पापा मेरी जान। इस पोस्ट से बाप बेटे का बॉन्ड साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों कितने करीब हैं। रिंकू सिंह की मां की अगर बात करें तो वीणा देवी एक हाउसवाइफ हैं। रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह हैं। वह एक क्रिएटर हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2
