सूजी आंखे..छिपाया चहेरा बेटे विहान को छोड़ इस काम में जुटी कैटरीना।

3 महीने का लंबा इंतजार आखिरकार हो ही गया बॉलीवुड की ओजी भाभी डोल का दीदार। मां बनने के बाद पहली बार कैमरों में कैद हुई कैटरीना। मास्क से छिपाया चेहरा। लेकिन आंखों की चमक ने फैंस को कर दिया दीवाना। 3 महीने के लाडले को घर छोड़ सहेली संग कहां निकली विहान की मम्मा। तो जिस झलक का इंतजार कैटरीना कैफ के फैंस कई महीनों से बेसब्री से कर रहे थे। आखिरकार वो खूबसूरत चेहरा दिख ही गया। बेटे विहान की मां बनने के लगभग 3 महीने बाद कैटरीना कैफ पहली बार कैमरों में कैद हुई।

जैसा कि सब जानते हैं कि 7 नवंबर 2025 को कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर बेटे विहान की किलकारियां गूंजी थी। मां बनने के बाद से ही कैटरीना मम्मी ड्यूटी में बिजी हो गई थी। ना कोई पब्लिक अपीयरेंस, ना कोई इवेंट बस विहान की जिम्मेदारियां। घर की चार दीवारों में कैद होकर मिसेज कौशल सिर्फ मदरहुड को एंजॉय कर रही थी। लेकिन 24 फरवरी की शाम विहान की मम्मा ने पेप्राजी के कैमरों को दिया पहला दीदार। बेटे विहान के जन्म के बाद कैटरीना पहली बार पब्लिकली स्पॉट हुई।

वाइट टीशर्ट के साथ ब्लैक जैकेट पहने। चेहरे पर मास्क लगाए कैटरीना गाड़ी में बैठी स्पॉट हुई। कैटरीना ने चेहरे पर मास्क जरूर लगाया था लेकिन उनकी आंखों की चमक ने सभी का दिल जीत लिया। बिना मेकअप के चेहरे पर छाया मॉमीज़ ग्लो सॉफ्ट स्माइल साफ बता रही थी कि मदरहुड उन्हें कितना सूट कर रहा है। हालांकि कुछ फैंस ऐसे भी रहे जिन्हें मिसेज कौशल के चेहरे पर थकान नजर आई। कैटरीना का यह स्पॉटेड वीडियो सामने आने के बाद फैंस [संगीत] ने कमेंट्स की बौछार कर दी।

एक यूजर ने सवाल पूछा इनकी आंखों को क्या हो गया? वहीं एक यूजर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि ओह माय गॉड अब वो मम्मी कैटरीना बन गई है। खुश रहो हमेशा सलामत रहो। एक और यूजर ने प्यार लुटाते हुए लिखा कि हमने आपको बहुत मिस किया। हालांकि बहुत से यूज़र्स यह जानने के लिए भी बेताब नजर आए कि 3 महीने के बेटे विहान को घर छोड़कर पति विक्की कौशल के बिना कैटरीना कहां निकली थी। तो बता दें कि बेटे की जिम्मेदारियों से ब्रेक लेकर कैटरीना ने एक बार फिर अपनी फिटनेस पर ध्यान देना शुरू कर दिया है।

दरअसल कैटरीना अपनी क्लोज फ्रेंड और सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यासमीन कराचीवाला के साथ स्पॉट हुई। जी हां, वही यासमीन जिनके साथ कैटरीना सालों से ट्रेनिंग करती आई हैं। यासमीन के साथ कैट को देखकर कह सकते हैं कि एक्ट्रेस अब धीरे-धीरे अपनी पोस्ट प्रेगनेंसी फिटनेस रूटीन में वापसी कर रही हैं और हो सकता है कि वह जल्द ही फिल्मों में कमबैक के लिए तैयार भी हो जाए।

फिलहाल कैटरीना की यह पहली झलक फैंस के लिए किसी ट्वीट से कम नहीं है। मास्क के पीछे छिपा चेहरा भले ही पूरी तरह नजर ना आया हो, लेकिन कैटरीना की इस एक छोटी सी झलक ने ही फैंस को उनका दीवाना बना दिया है। अब देखना यह है कि क्या फिटनेस स्टूडियो से शुरू हुई यह वापसी जल्द ही फिल्म सेट तक पहुंचेगी।

Leave a Comment