क्या अनिल कपूर को अजय देवगन के कहने पर धमाल4 से बाहर निकाला गया?

अनिल कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म सूबेदार के प्रमोशन में व्यस्त है। इसी फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में उन्होंने धमाल 4 की कास्टिंग और उसमें अजय देवगन की भूमिका पर चुटकी ली।

अनिल धमाल 3 का हिस्सा थे। फिल्म में उनके काम को भी काफी सराहा गया। इसमें उनकी और माधुरी दीक्षित की कॉमिक टाइमिंग और केमिस्ट्री का बड़ा हाथ था। अब धमाल 4 आ रही है। फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है।

मगर अनिल को इसका हिस्सा नहीं बनाया गया। इस पर हाल ही इवेंट में अनिल ने डायरेक्टर इंद्र कुमार के मजे लिए। साथ ही इसका कारण भी पूछ लिया। मुंबई में सूबेदार फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था। इस फिल्म को सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया है। सुरेश ने एक समय पर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर अहूजा के साथ काम करने से मना कर दिया था। इस पर अनिल ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने सुरेश पर कभी इस बात का गुस्सा निकाला है? इस पर अनिल ने कहा हमारा प्रोफेशन ऐसा है कि खुन्नस काम में निकलनी चाहिए। लोगों के साथ खुन्नस निकालने में क्या फायदा? अगर कोई आपको दुख पहुंचाता है तो सबसे अच्छी चीज यही है कि आप अपना काम करें। आप बाकी सब कुछ भूल जाएंगे। मैं खुन्नस में विश्वास नहीं करता सीधे माफ करके भूल जाता हूं। अनिल बताते हैं कि उन्होंने अपने करियर में जितने फिल्म मेकर्स के साथ काम किया सभी से उनके अच्छे रिश्ते हैं। वो कहते हैं मेरा अपने हर फिल्म मेकर के साथ जबरदस्त रिलेशन है। ऐसा कोई फिल्म मेकर नहीं जिसके साथ काम मैंने किया हो और वो मेरा दोस्त नहीं है। फिर चाहे वो सुभाष घई, एन चंद्रा और विधु विनोद चोपड़ा ही क्यों ना हो। वो लोग मुझे कहते हैं चल चल रेला चल ना पिक्चर करते हैं। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने डायरेक्टर इंद्र कुमार की भी चुटकी ले ली।

मन से वो मजाकी अंदाज में कहते हैं क्या इंदु तूने धमाल फोर में मुझे नहीं लिया चल कोई बात नहीं अजय ने मना किया था क्या इंटरनेट पर ऐसी कई खबरें चल रही है कि अजय ने अनिल को फिल्म से बाहर निकलवाया है मगर अनिल ऐसा बिल्कुल भी नहीं मानते वो बस हंसीज़ाक में इंद्र कुमार से सवाल पूछ रहे थे जो अब दूसरी वजह से वायरल हो रहा है। वैसे अनिल धमाल 3 का हिस्सा रह चुके हैं।

धमाल 4 की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अजय के अलावा रितेश देशमुख, अशद बारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा और ईशा गुप्ता भी नज़र आने वाली है। इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी यह मूवी 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Comment