प्रेग्नेंट श्रीदेवी पर सौतन मोना की मां ने किया था हमला,कोख में मरते-मरते बची बेटी।

जब पहली बार मां बनने वाली थी श्रीदेवी तब सौतन की मां के गुस्से का हुई थी शिकार। बोनी की पहली बीवी मोना की मां ने प्रेग्नेंट श्रीदेवी पर कर दिया था हमला। बेटी का घर उजाड़ने वाली एक्ट्रेस से लेना चाहा था बदला।

अगर बीच में ना आते बोनी तो हो जाती अनहोनी। तब जन्म लेने से पहले ही कोख में मर जाती जानवी। आज फिर श्रीदेवी की याद सताई है। 24 फरवरी यही वो मनहूस तारीख है जिसने हिंदी सिनेमा को वो दर्द दिया जिससे फिल्म इंडस्ट्री आज तक उभर नहीं पाई है।

8 साल पहले 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी हादसे का शिकार हो गई थी। बाथ टब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हो गई थी और हिंदी फिल्मों से छीन गई थी उनकी चांदनी। बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार। यू तो श्रीदेवी की स्टारडम से भरी निजी जिंदगी से जुड़े दर्जनों किस्से हैं जिन्हें उनके फैंस आज भी याद करते हैं। लेकिन श्रीदेवी की निजी जिंदगी का एक हिस्सा ऐसा भी है जो विवादों से भरा रहा है। जब एक्ट्रेस पर लगा था घर तोड़ू एक्ट्रेस होने का इल्जाम। जब शादीशुदा फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर को श्रीदेवी दिल दे बैठी थी, और इस रिश्ते की वजह से बोनी की पहली बीवी मोना कपूर की गृहस्ती उजड़ गई थी।

इसी दौरान श्रीदेवी पर एक ऐसा हमला भी हुआ था जब उनकी कोख में पल रहे बच्चे की जान दांव पर लग गई थी। क्या है यह किस्सा आज की रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं। दरअसल यह किस्सा है साल 1996 का जब दुनिया के सामने श्रीदेवी और बोनी कपूर की सीक्रेट वेडिंग का राज धीरे-धीरे खुल रहा था। तब श्रीदेवी प्रेग्नेंट भी थी और कुछ ही महीनों में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली थी। श्रीदेवी के साथ बोनी कपूर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ने उनके परिवार में भूचाल मचा दिया था।

पति के धोखे से मोनाम बुरी तरह से टूट गई थी। वहीं जब यह राज खुला कि बोनी और श्रीदेवी पहले ही मंदिर में शादी कर चुके हैं। दोनों अपने पहले बच्चे का वेलकम भी करने वाले हैं। उस वक्त तो हर कोई दंग रह गया था। बोनी के धोखे और श्रीदेवी के प्रेग्नेंट होने की खबर मिलने के बाद मोना कपूर ने चुप्पी साध ली थी। लेकिन कहा जाता है कि अपनी बेटी का घर टूटते देख सती शौरी यह सहन नहीं कर पाई। सती शौरी अपने जमाने की मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर थी। ऐसे में श्रीदेवी के प्रेग्नेंट होने की खबर उनसे छुपी नहीं रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 31 दिसंबर 1996 को न्यू ईयर ईव के मौके पर मोनी कपूर श्रीदेवी के साथ एक फाइव स्टार होटल में पार्टी अटेंड करने गए थे।

तब श्रीदेवी को सबक सिखाने के लिए सती शौरी भी होटल पहुंच गई थी। कहा जाता है कि इस पार्टी में आते ही सतीश शौरी ने गुस्से में श्रीदेवी के पेट में जोर से घूंसा मार दिया था। उस वक्त श्रीदेवी 7 मंथ प्रेग्नेंट थी। कहते हैं कि अगर बोनी कपूर और वहां मौजूद अन्य लोग बीच में नहीं आते तो उस दिन श्रीदेवी और उनके बच्चे के साथ कुछ भी हो सकता था। इस वाक्य के 3 महीने बाद 6 मार्च 1997 को जानवी कपूर का जन्म हुआ।

कहा जाता है कि सतीश शौरी की इस हरकत को श्रीदेवी जिंदगी में कभी नहीं भूली। यहां तक कि साल 2016 में जब लंबी बीमारी के बाद सतीशरी का निधन हुआ, तब अपनी एक्स सास की अंतिम यात्रा में बोनी कपूर भी शामिल हुए। लेकिन श्रीदेवी को यह बात इस हद तक चुभी कि जब बोनी सतीशरी के अंतिम संस्कार से घर लौटे, तब दोनों के बीच बुरी तरह से झगड़ा हुआ था और इस झगड़े का शोर जमाने से भी छिपा नहीं रहा था।

Leave a Comment