क्या करीना कपूर रखती हैं रोजा? रमजान में एक्ट्रेस के बयान के चर्चे। पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं एक्ट्रेस। सैफ अली खान की बीवी पर सवालों की बौछार। रमजान में पटौधी पैलेस में हो रहा क्या-क्या खास? सैफीना के फैंस जानने को बेताब। बॉलीवुड से लेकर टीवी सितारों तक इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने इफ्तार, सेहरी और रोजे की झलकियां शेयर कर रहे हैं। ऐसे में फैंस के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि सैफ अली खान से शादी करने के बाद क्या करीना कपूर भी रोजा रखती होंगी?
वो ईद मनाती हैं, दिवाली सेलिब्रेट करती हैं और क्रिसमस भी सेलिब्रेट करती हैं। तो क्या रोज़ भी रखती हैं? बॉलीवुड की बेबू करीना कपूर को लेकर अक्सर यह सवाल सोशल मीडिया पर बस बनाता है।
हालांकि सवाल का जवाब एक्ट्रेस बहुत साल पहले खुद दे चुकी हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं रमजान और रोजे रखने को लेकर करीना कपूर क्या सोचती हैं। आपको बता दें करीना कपूर ने बेशक सैफ अली खान के साथ शादी के बाद अपने नाम में खान सरनेम जोड़ लिया हो, लेकिन वह रमजान के महीने में रोजा नहीं रखती हैं। इसका खुलासा उन्होंने खुद अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
दरअसल सोशल मीडिया पर करीना का एक पुराना इंटरव्यू बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है जो उन्होंने फिल्म क्रू की प्रमोशन के दौरान दिया था। यह फिल्म रमजान के वक्त ही रिलीज हुई थी। ऐसे में एक्ट्रेस ने रमजान के बारे में कई बातें की। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो रोजे रखती हैं? इसके जवाब में करीना कपूर ने कहा था मैं रोजा नहीं रखती क्योंकि मुझे आज भी इसके सही तौर तरीके नहीं पता और मैं कुछ भी गलत नहीं करना चाहती हूं। मेरी शादी एक मुस्लिम परिवार में हुई है। मेरे पति सैफ अली खान रोजा रखते हैं। लेकिन उन्होंने मुझे इसके लिए कभी नहीं कहा। मुझे तरह-तरह के फूड से बहुत प्यार है और मैं दिन के 24 घंटे खाती रहती हूं। मुझे बहुत भूख लगती है।
ऐसे में मैं रोजा नहीं रख सकती हूं। इसी बीच आपको बता दें रोजा ही नहीं करीना कपूर किसी भी तरह का कोई फास्ट नहीं करती हैं। वो करवा चौथ का व्रत भी नहीं रखती हैं। उनका हमेशा कहना है कि वह खाने में विश्वास रखती हैं। खुद को भूखा रखने में नहीं। आपको बता दें करीना कपूर एक पंजाबी हिंदू फैमिली से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने वाले सैफ अली खान के साथ 2012 में शादी की थी।
रिपोर्ट्स की मानें तो करीना और सैफ ने ना तो अग्नि के सामने सात फेरे लिए हैं और ना ही निकाह किया था। बता दें इस रॉयल कपल ने कोर्ट मैरिज की थी। वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो जल्द ही करीना कपूर को मेघना और गुलजार के डायरेक्शन में बन रही फिल्म दायरा में देखा जाएगा। इस फिल्म में वो पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी।
इसके अलावा कहा जा रहा है क्रू 2 भी पाइपलाइन में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वह राहुल ढोलकिया की एक अनटाइटल्ड फिल्म और हुसैन दलाल की फिल्म में भी काम कर रही हैं।
