ऐश्वर्या के ससुराल में ‘अनहोनी’ टूटी 44 साल पुरानी ‘पंरपरा’, जलसा में क्यों पसरा सन्नाटा ?

ऐश्वर्या के ससुराल में हुई अनहोनी। जो कभी नहीं हुआ था वो हो गया। अमिताभ ने तोड़ी 44 साल पुरानी परंपरा। सुना रह गया बिग बी का बंगला जलसा। सोशल मीडिया पर महानायक का दर्द झलका।

जी हां, अमिताभ बच्चन ने अपनी ही बनाई परंपरा को तोड़ दिया। ऐसा कम ही होता है जब इतवार का दिन हो। अमिताभ बच्चन घर में मौजूद हो, बाहर फैंस की भीड़ जुटी हो और जलसा के दरवाजे ना खुलें। महानायक के चाहने वालों को मायूस लौट जाना पड़े। जलसा में सन्नाटा पसरा रहे।

लेकिन 22 फरवरी को यह अनहोनी भी हो गई। इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं खुद अमिताभ बच्चन ने दी है या यूं कहें कि बिग बी का दर्द छलका है। इस बात से तो हर कोई भली-भांति वाकिफ है कि इतवार की हर शाम अमिताभ बच्चन अपने फैंस के नाम करते हैं। जब भी अमिताभ बच्चन मुंबई में मौजूद होते हैं तो संडे की शाम फैंस से मिलने के लिए अपने बंगले जलसा से बाहर जरूर आते हैं। फैंस से हाथ मिलाते हैं। उन्हें तोहफे देते हैं। इस परंपरा को अमिताभ बच्चन के फैंस ने संडे दर्शन का नाम दिया है। बीते 44 साल से इस रीत को अमिताभ बच्चन नॉन-स्टॉप निभाते आ रहे हैं। लेकिन इस रविवार को उन्होंने बरसों पुरानी इस परंपरा को तोड़ दिया।

22 फरवरी को बिग बी ने अपनी सालों पुरानी परंपरा तोड़ते हुए जलसा के बाहर फैंस को दर्शन नहीं दिए। जिसके बाद फैंस को उनके बंगले के बाहर से मायूस लौट कर जाना पड़ा। बाद में अपने ब्लॉग में बिग बी ने इस फैसले की वजह की जानकारी दी। साथ ही अपने फैंस से माफी भी मांगी और अपनी मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी साझा की। बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि काम कुछ जोश के साथ ही जारी है लेकिन एक लेकिन आ जाता है और मेरे लिए दिन खत्म हो जाता है। रविवार की छुट्टी लेने के लिए रविवार यहां है लेकिन जलसा गेट पर कोई नहीं। अफसोस तो यात्रा की एनर्जी बचाओ और जल्द ही मिलेंगे तब तक विचारों और चिंतन में और उससे भी अधिक विचारों की शांति में अब संडे दर्शन की परंपरा दोबारा कब शुरू होगी और जलसा से बाहर आकर बिग बी दोबारा अपने फैंस से कब मिलेंगे।

इस बात का जवाब फिलहाल उनके पास भी नहीं है। हालांकि अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट को देखकर लगता है कि वह कुछ दिनों की शांति चाहते हैं। इस वजह से कुछ समय के लिए संडे दर्शन की परंपरा से वह ब्रेक ले रहे हैं। लेकिन फैंस के लिए यह निराशा वाली बात जरूर है क्योंकि सैकड़ों की संख्या में फैंस हर संडे अमिताभ बच्चन की सिर्फ एक झलक पाने के लिए उनके बंगले जलसा के बाहर जुटते हैं। इस दौरान फैंस दूर-दूर से आते हैं।

लेकिन अभी कुछ वक्त तक बिग बी का दीदार उन्हें नहीं हो पाएगा। बिग बी के इस ऐलान के बाद फैंस यह जानने के लिए भी उत्सुक नजर आए कि क्या महानायक ने फैसला अपनी हेल्थ की वजह से लिया या फिर इसके पीछे सिक्योरिटी रीजन है क्योंकि हाल ही में रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह और सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को रंगदारी और जान से मारने की धमकियां मिली थी।

बहरहाल आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस के लिए संडे दर्शन की परंपरा साल 1982 में शुरू की थी। जब कुली फिल्म के सेट पर हुए जानलेवा हादसे के बाद अमिताभ बच्चन मौत के मुंह से निकले थे और 24 सितंबर 1982 को अस्पताल से घर लौटने के बाद पहली बार उन्होंने फैंस के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए इस परंपरा को शुरू किया था। लगभग 44 साल से यह सिलसिला जारी था। जिस पर अब टेंपरेरी ब्रेक लग गया है।

Leave a Comment