6 दिन बाद सलीम खान पर आई खुशखबरी, लीलावती हॉस्पिटल ने दिया बड़ा अपडेट।

सलमान खान के पिता सलीम खान पर आई खुशखबरी। परिवार कर रहा जश्न की तैयारी। आज हो सकती है सलीम खान की घर वापसी। हॉस्पिटल में लगा है मिलने वालों का तांता। हालचाल जानने पहुंची खान परिवार की दोनों एक्स बहुएं सीमा और मलाइका।

मुंबई के बांद्रा में स्थित लीलावती हॉस्पिटल इस वक्त हॉटस्पॉट बना हुआ है। यही वो जगह है जहां से खुशखबरी आने का इंतजार हर कोई कर रहा है। खान परिवार को चाहने वाले तमाम फैंस टकटकी लगाए इंतजार कर रहे हैं उस रिपोर्ट का जिसके बाद खान परिवार की खुशियां फिर से लौट आएंगी।

यह तो सभी जानते हैं कि बीते हफ्ते से सलीम खान मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं। 17 फरवरी की सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद सलीम खान को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 18 जनवरी को हॉस्पिटल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर कंफर्म किया था कि सलीम खान को माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ है। उन्हें एहतियातन वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालांकि सलीम खान की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

सलमान समेत खान परिवार का हर एक सदस्य लगातार हॉस्पिटल के चक्कर लगा रहा है। हालांकि फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि सलीम खान को हॉस्पिटल से छुट्टी कब दी जाएगी। बता दें कि उम्मीद की जा रही है कि आज सलीम खान हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो सकते हैं।

जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम खान की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टर्स के ट्रीटमेंट को वह अच्छे से रिस्पांस कर रहे हैं और आज वह हॉस्पिटल से निकलकर वापस अपने घर लौट सकते हैं। हालांकि परिवार या फिर हॉस्पिटल की तरफ से ऐसी कोई भी जानकारी अभी तक शेयर नहीं की गई है। दरअसल सलीम खान के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज को लेकर बीते दिनों एक्टर एजाज खान ने मीडिया से बात की थी। एजाज ने जानकारी दी थी कि सलीम खान की हालत पहले से बेहतर है और सब कुछ इसी तरह ठीक रहा तो उन्हें सोमवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। वो अपने घर लौट सकते हैं। एजाज खान के बयान ने फैंस को राहत की सांस लेने का मौका दिया और अब उम्मीद जताई जा रही है कि सलमान खान अपने पिता को लेकर घर पहुंचेंगे। ईद से पहले गैलेक्सी अपार्टमेंट की रौनक फिर लौट आएगी। बहरहाल इसी इंतजार के बीच रविवार को भी सलीम खान से मिलने आने वाले लोगों का तांता लगा रहा। सलमान तो संडे को हॉस्पिटल आते या फिर जाते हुए मीडिया के कैमरों में स्पॉट नहीं हुए। लेकिन उनकी छोटी बहन अर्पिता खान को हमने हॉस्पिटल के अंदर जाते हुए स्पॉट किया। सोहेल खान रविवार सुबह सवेरे ही पापा से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे। सोहेल के बड़े बेटे निरवान खान भी कैमरों की निगाहों में कैद हुए।

सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा खान भी लीलावती हॉस्पिटल से निकलती हुई कैप्चर हुई। 19 साल छोटे रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता संग इटली में वेकेशन मनाने की खबरों के चलते सुर्खियों में छाई मलाइका अरोड़ा भी बीते दिन लीलावती हॉस्पिटल पहुंची। बेटे अरहान खान के साथ मलाइका लगातार दूसरे दिन एक्स ससुर का हालचाल जानने आई थी। इनसे पहले शनिवार शाम शाहरुख खान सलीम खान से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे थे। शाहरुख की गाड़ियों का काफिला लीलावती हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुआ। शाहरुख के जाने के काफी देर बाद सलमान खान भी हॉस्पिटल से रवाना हुए। बता दें कि शाहरुख से पहले आमिर खान भी सलीम खान से मिलने और उनका हालचाल डालने हॉस्पिटल आए थे।

हालांकि अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि आज लीलावती हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर सलीम खान अपने घर पहुंच जाएंगे। जहां स्वागत करने के लिए उनका पूरा परिवार बेताब है।

Leave a Comment