एक्ट्रेस शनाया कपूर ने हाल ही में अपने बचपन की एक ड्रामैटिक और काफी दर्दनाक पल को याद किया। शनाया कपूर सुपरस्टार शाहरुख खान के बच्चों आर्यन खान और सुहाना खान की बचपन की दोस्त है। उन्होंने खुलासा किया कि आर्यन ने एक बार मुझे और सुहाना को एक कंबल में लपेट कर सीढ़ियों से नीचे धक्का मार दिया था।
जिससे हम दोनों शॉक्ड रह गई थी। शनाया ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में उस घटना के बारे में बात करते हुए कहा, सीढ़ियों वाली यह कहानी पागलपन वाली थी। हमें सचमुच सीढ़ियों से नीचे धक्का दिया गया था। यह आर्यन की डिजाइन की गई रोलर कोस्टर राइड होने वाली थी। वो हमेशा हम तीन छोटी लड़कियों को इरिटेट करता रहता था। मैं और सुहाना हमेशा उसकी बात मान लेती थी। उसने कहा था कि यह तुम्हारी जिंदगी का बेस्ट रोलर कोस्टर होगा। आर्यन ने कहा था कि वो बस हेलमेट पहन लो।
मैं तुम्हें कंबल में जिप कर दूंगा। एक धक्का देकर सीढ़ियों से नीचे भेज दूंगा और यह जादुई कालीन पर उड़ने जैसा लगेगा। हमने सोचा कि यह हमारी जिंदगी की सबसे शानदार राइड होगी। हमें किसी थीम पार्क जाने की जरूरत नहीं। लेकिन यह अच्छा साबित नहीं हुआ। बहुत दर्द हुआ। हालांकि हम गंभीर रूप से घायल नहीं हुए।
