सलीम खान से मिलने पहुंची एक्स बहू मलाइका। बेटे अरहान के साथ लगाए हॉस्पिटल के चक्कर। बेहद चिंता में दिखी एक्ट्रेस। खान परिवार के सपोर्ट में उतरी अरोड़ा सिस्टर्स। एक्स पति अरबाज से जाना पिता का हाल-चाल। एक्स ससुर की हालत देख तड़प उठी एक्ट्रेस। चेहरे पर मायूसी, आंखों में नमी, कदमों में जल्दबाजी। जब खबर आई कि सलीम खान हॉस्पिटल में भर्ती हैं तो सिर्फ खान परिवार ही नहीं बल्कि उनसे जुड़े हर शख्स की धड़कनें तेज हो गई थी।
बता दें सलीम खानछ दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट हैं। इसी बीच लीलावती हॉस्पिटल के बाहर एक जाना पहचाना चेहरा भी दिखाई दिया। मलाइका अरोड़ा। सलीम खान की एक्स बहू रिश्ता सिर्फ कागजों से खत्म नहीं होता। इस बात का सबूत है मलाइका का सलीम के लिए चिंता से भरा यह चेहरा जो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं।
जिसके चलते उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। सलीम खान की तबीयत के बारे में सुनते ही तमाम सितारे लीलावती हॉस्पिटल पहुंच गए। जैसे शाहरुख खान, आमिर खान, संजय दत्त। अब इस लिस्ट में सलीम खान की एक्स बहू और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का नाम भी जुड़ गया है।
मलाइका हाल ही में सलीम खान को देखने हॉस्पिटल पहुंची। बता दें मलाइका अपने बेटे अरहान खान के साथ हॉस्पिटल पहुंची थी। चेहरे पर उदासी और चिंता साफ झलक रही थी। कैमरों की चमक के बीचवो किसी स्टार की तरह नहीं बल्कि एक फिक्र करने वाली बहू की तरह दिखाई दे रही थी। साथ ही अरहान खान अपने दादा से मिलने आए थे और अपनी मां के साथ मजबूती से खड़े नजर आए। बता दें सलीम खान को 17 फरवरी को लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार उस समय मलाइका अरोड़ा हॉलिडे के चलते देश से बाहर थी। कहा जा रहा है.
वह इटली में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ छुट्टियां मना रही थी। ऐसे में वह सलीम खान को देखने के लिए नहीं आ पाई थी। लेकिन जैसे ही मलाइका मुंबई वापस लौटी वो तुरंत लीलावती हॉस्पिटल पहुंच गई और वहां सलीम खान की तबीयत की जानकारी ली। इस दौरान मलाइका के साथ उनका बेटा अरहान भी मौजूद रहा। दोनों के वीडियोस और फोटो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहे हैं। बता दें मलाइका से पहले सलीम खान की तबीयत का जायजा लेने सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सचदेह [संगीत] भी हॉस्पिटल पहुंची थी। सीमा और सोहेल का तलाक भी 2024 में हो गया था।
जिसके बाद सीमा भी बेटे निरवान खान के साथ सलीम खान को देखने आई थी। वहीं मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की बात करें तो दोनों ने 1998 में शादी की थी। इन दोनों का रिश्ता लगभग 20 साल चला था। जिसके बाद 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया था। दोनों का एक बेटा भी है अरहान खान।
जहां अरबाज खान ने 2023 में शुरा खान से शादी कर ली है, वहीं मलाइका का नाम इन दिनों डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि मलाइका ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट अभी तक नहीं दिया है।
