रमजान सेलिब्रेट कर ‘गोपी बहू’, देवोलीना ने मुस्लिम पति संग की इफ्तारी, बौखलाए लोग।

रमजान सेलिब्रेट कर रही गोपी बहू। मुस्लिम पति संग देवलीना भट्टाचार्य जी ने की इफ्तारी। एक्ट्रेस की एक हरकत बनी चर्चा का विषय। फैंस ने सुनाई खरी-खोटी। एक तस्वीर ने मचाया सोशल मीडिया पर बवाल। सवालों के घेरे में देवलीना शाहनवाज। टीवी की गोपी बहू देवलीना भट्टाचार्य जी ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग और सादगी से घर-घर एक अलग पहचान बनाई है।

एक्ट्रेस अक्सर ही अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में गोपी बहू ने नई तस्वीरें शेयर की जिनमें वह अपने पति और बेटे के साथ नजर आ रही हैं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल देवलीना भट्टाचार्य जी ने हाल ही में अपने Instagram अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की।

इन तस्वीरों में देवलीना के पति शाहनवाज और उनका बेटा भी दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों के वायरल होने की वजह है इफ्तारी और एक्ट्रेस के कपड़े। जैसा कि आप देख सकते हैं देवलीना इन फोटोस में अपने पति के साथ इफ्तार करती हुई नजर आ रही हैं। टेबल पर शेक फल और पराठे रखे हुए हैं। इन तस्वीरों के साथ में देवलीना ने कैप्शन में लिखा यह रमजान कुछ अलग सा लग रहा है।

मैं और ज्यादा प्यार और साथ महसूस कर रही हूं। जैसा कि आप देख सकते हैं इन तस्वीर में देवलीना ने टीशर्ट पहनी है और दूसरी तस्वीर में वो स्लीवलेस ड्रेस में है। जहां कुछ यूज़र्स ने देवलीना के कपड़े पहनने और बैठने के तरीके पर सवाल उठाए और तो और कुछ ने गैर धर्म में शादी करने पर देवलीना और शाहनवाज को खूब सुनाया। इन तस्वीरों को देखकर इंटरनेट पर यूज़र्स के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अच्छा होता अगर लिबाज़ भी इस्लामी होता।” एक और यूजर ने कहा सब तो ठीक है लेकिन जरा अदब से बैठती तो ज्यादा अच्छा होता। वहीं एक और ने बोला आप तो हिंदू हैं तो रमजान में रोजे कैसे? जानकारी के लिए बता दें देवलीना भट्टाचार्य जी हर साल ही रमजान के महीने में अपने पति के साथ इफ्तार की तस्वीरें शेयर करती हैं। लेकिन इस बार के रमजान को उन्होंने अपने लिए काफी अलग बताया।

शाहनवाज के साथ शादी के बाद एक्ट्रेस से बहुत बार पूछा गया कि क्या उन्होंने धर्म बदल लिया? इस बात को उन्होंने हमेशा खारिज कर कहा कि उनके घर में दोनों धर्मों का सम्मान किया जाता है। दुर्गा पूजा भी धूमधाम से मनाई जाती है और ईद का जश्न भी दिल खोलकर मनाया जाता है। बता दें देवोलीना भट्टाचार्य जी ने 14 दिसंबर 2022 को बॉयफ्रेंड शाहनवाज शेख से शादी की थी।

शाहनवाज एक जिम ट्रेनर हैं और एक्ट्रेस की उनसे मुलाकात जिम में ही हुई थी। देवलीना और शाहनवाज ने एक दूसरे को 2 साल तक डेट किया और फिर शादी कर ली। उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी। जिसके बाद मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। फिर लोनावला में एक पार्टी रखी गई थी। शादी के 2 साल बाद देवलीना ने 18 दिसंबर 2024 को एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम जॉय है।

Leave a Comment