अभिनेता अभिषेक बच्चन ने हाल ही में बताया कि वह पैसे लगाने और ब्रांड का प्रचार करने के मामले में एक सीधी सी बात मानते हैं। जो चीजें वो खुद इस्तेमाल करते हैं जिस पर भरोसा करते हैं वही चुनते हैं। इस सोच पर उनके पिता अमिताभ बच्चन का भी असर है।
अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अपनी इन्वेस्टमेंट्स को लेकर बात की और बताया कि कैसे उनके पिता और पत्नी की राय अलग-अलग है। अभिषेक बच्चन ने कहा कि मेरे पिता रियलस्टेट में यकीन रखने वाले हैं।
मुझे लगता है कि पुरानी सोच है कि जमीन है तो सब ठीक है। शुक्र है मैं थोड़ा सा गोल्ड में इन्वेस्ट करता था और मेरी वाइफ ने चांदी की सलाह दी थी। उनका कहना है कि वह ज्यादातर उन्हीं चीजों में पैसे लगाते हैं जिन्हें वह खुद इस्तेमाल करते हैं या जिनसे उन्हें लगाव होता है। अभिषेक ने कहा कि पापा हमेशा से जमीन में निवेश को सुरक्षित मानते रहे हैं। वही सोच मुझे भी मिली। उन्होंने रियलस्टेट में पैसा लगाया है। इसके अलावा वह सोने में भी निवेश करते रहे हैं। जब वह सोना खरीद रहे थे तो ऐश्वर्या ने कहा कि थोड़ा चांदी में भी निवेश करो।
अभिषेक का कहना है कि अभिनेता होने के नाते ब्रांड का प्रचार करना काम का हिस्सा है। लेकिन मैं किसी ऐसे प्रोडक्ट का विज्ञापन नहीं करना चाहता जिसे मैं खुद इस्तेमाल ना करता हूं। अगर वह किसी चीज को खुद ना अपनाए और फिर लोगों से उसे खरीदने को कहे तो उन्हें यह गलत लगेगा।
कुल मिलाकर अभिषेक बच्चन का कहना है कि वह वही काम करते हैं जिसमें उन्हें सच्चा भरोसा हो। चाहे बात निवेश की हो या किसी ब्रांड के प्रचार की।
