5 साल का हुआ करीना कपूर का छोटा बेटा। जय के फिफ्थ बर्थडे पर खुशी से झूमेसैफ करीना। लाडले के बर्थडे पर बुआ सोहा ने लुटाया प्यार। जय की बर्थडे पार्टी का इनसाइड नजारा दिखाते हुए बेवो भाभी की जमकर तारीफ। तो वायरल तस्वीरों को देख फैंस भी दे रहे हैं नन्हे जय को जन्मदिन की बधाइयां।
बॉलीवुड के रॉयल कपल करीना कपूर और सैफ अली खान के लिए आज का दिन किसी फेस्टिवल से कम नहीं है। क्योंकि आज पडौदी खानदान के लाडले और छोटे नवाब जय का जन्मदिन जो है। 21 फरवरी को 5 साल के हुए जय इस वक्त चारों तरफ छाएहुए हैं। हमेशा अपनी शरारतों से लोगों का ध्यान और नजरें चुराने वाले जय अब पूरे 5 साल के हो [संगीत] चुके हैं और अपने लाडले के जन्मदिन पर सैफ और करीना ना सिर्फ खुशी से खिलखिलाते दिखे बल्कि बेटे के स्पेशल दिन को और भी खास बनाते हुए भी नजर आए हैं। जी हां, जय के पांचवें जन्मदिन के खास मौके पर बुआ सोहा अली खान ने लाडले पर प्यार लुटाते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं और पार्टी का इनसाइड नजारा भी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दिखा दिया है।

मजेदार कैप्शन के साथ बुआ सोहा ने अपने भतीजे को खास अंदाज में बर्थडे की बधाई दी है और साथ ही साथ बेबो भाभी की तारीफ करने का मौका भी नहीं छोड़ा है। सबसे पहले आप देख सकते हैं कि सोहा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर जय के बर्थडे पार्टी की इनसाइड चार तस्वीरों को शेयर किया है। सबसे पहली तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अपने जन्मदिन के मौके पर सिर्फ शॉट्स पहने हुए मस्ती में खोए हुए जय दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि सोहा ने जय के चेहरे को इमोजी से हाइड जरूर किया हुआ है। लेकिन तस्वीर में पूरे परिवार की खुशी और एक्साइटमेंट साफ-साफ देखी जा सकती है। जी हां, जहां जय अपनी मस्ती में मस्त दिखाई दे रहे हैं तो वहीं तस्वीर में पोज़ देती हुई बेबो लो के साथ-साथ सोहा सभा और पीछे खड़े सैफ अली खान को भी देखा जा सकता है। तो इस दूसरी तस्वीर में करीना अपने बेटे को पकड़ कर खुशी से खिलखिलाती हुई कैमरे में पोज़ दे रही हैं और बेटे के जन्मदिन की खुशी में बेबू के चेहरे पर साफ-साफ ग्लो भी देखा जा सकता है।
इस फोटो में भी जय के फेस को बुआ सोहा ने हाइड रखते हुए हार्ट इमोजी लगाया हुआ है। लेकिन फिर भी जय के दोनों हाथों में खिलौने दिखाई दे रहे हैं। मां बेटे की खूबसूरत तस्वीर में बुआ सोहा भी कमाल की नजर आ रही हैं। इसी के साथ बाकी तस्वीरों में सोहा, सभा, नेहा धूपिया और करीना कपूर नजर आ रही हैं।

वेल, इन चारों तस्वीरों को शेयर करते हुए सोहा के कैप्शन ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। जय को बर्थडे विश करते हुए सोहा ने लिखा पलक झपकते ही 5 साल का हो गया। केक कटिंग की फोटो में बहुत गड़बड़ होती हैं। केक दिख रहा है लेकिन बर्थडे बॉय उतना नहीं। हालांकि हम उसे सुन सकते थे।

इस सबके बीच बेबो एकदम कूल दिख रही हैं। आखिर कैसे? तो सुना लाडले जे पर प्यार लुटाने के साथ-साथ सोहा ने बेबो भाभी की ग्लोइंग स्किन से लेकर कूल अंदाज की तारीफ करने का मौका नहीं छोड़ा। मतलब 5 साल के हुए जय कि यही बर्थडे की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और सभी बेबों के बेटे को 5 साल के होने की बधाइयां भी दे रहे हैं।
