रमजान में टीवी एक्टर ने बदला धर्म,क्रिश्चियन से बना मुस्लिम।

रमजान के महीने में टीवी एक्टर ने बदला धर्म। क्रिश्चियन धर्म छोड़ अल्लाह की इबादत में किया खुद को समर्पित। पांच वक्त की नमाज अदा करने के साथ-साथ रख रहा रोजे। रमजान में धर्म बदलकर एक्टर ने उड़ाए लोगों के होश। इफ्तारी से लेकर इबादत पर की खुलकर बातचीत। जी हां, रमजान के पाक महीने में क्रिश्चियन धर्म को छोड़ अल्लाह की खिदमत करने का फैसला लेने वाला यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि कलर्स टीवी का लाडला विविन डिसेना है।

टीवी सीरियल से लेकर बिग बॉस में अपनी पर्सनालिटी से सबका ध्यान खींचने वाले विविन डिसेना आज मुस्लिम धर्म को फॉलो करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि वििन जन्म से नहीं बल्कि अपनी इच्छा से मुस्लिम बने हैं।

जी हां, साल 2019 ही वह वक्त था जब वेक्टर ने अपने धर्म को परिवर्तन करने का फैसला किया था और ईसाई धर्म को छोड़ मुस्लिम धर्म को कबूल कर लिया था। गौर करने वाली बात है कि 8 साल पहले मुस्लिम धर्म को विवेन ने रमजान के पाक महीने में ही कबूल किया था और अब रमजान के महीने में एक्टर ने इस पाक महीने पर खुलकर बातचीत की है। साथ ही रोजे रखने से लेकर अल्लाह की इबादत की एक-एक बात का खुलासा भी किया है। मुस्लिम धर्म को कबूल करने के बाद से ही टीवी के डशिंग एक्टर पांच वक्त की नमाज पढ़ते हैं। रोज़ रखते हैं और इबादत भी करते हैं। तो अब एक्टर ने धर्म बदलने के बाद रमजान के महीने के बारे में बात की है और बताया है कि यह एक ऐसा समय था जिसने ना सिर्फ उनकी आस्था को बदला बल्कि जिंदगी के प्रति उनके नजरिए को भी बदल दिया था।

वेल अपनी बातचीत में आगे विवेन ने बताया कि रमजान आस्था का महीना है जो आपको संस्कार और मूल्य सिखाता है। रमजान का महीना आपको यह समझाता है कि जो लोग गरीबी के कारण अपना पेट नहीं भर पाते वह किस दौर से गुजरते हैं। यही नहीं आगे भी विविन डिसेना ने इफ्तारी को लेकर बात की। साथ ही साथ यह भी बताया कि मेरी इफ्तारी बहुत हल्की होती है। मैं अपना रोजा तीन खजूर, एक गिलास दूध और थोड़े से पानी के साथ खोलता हूं। बस इतना ही मेरे इफ्तार में होता है। मैं एक खास डेट मिल्क घर पर बनाता हूं।

मैं इसमें चीनी नहीं डालता। बस खजूर, शहद, नट्स, सूखे मेवे और कुछ ताजे फल मिलाता हूं। जब भी मैं घर पर होता हूं, मैं इसे बनाने की कोशिश करता हूं और इसी से अपना रोजा खोलता हूं। इसके अलावा विविन ने रमजान के महीने में डिसिप्लिन को लेकर भी बात की। साथ ही बताया कि वह इस पाक महीने में अपने रूल्स को रिसेट करते हैं। चाय और कॉफी पीना छोड़ देते हैं। जिससे बॉडी डिटॉक्स मोड पर चली जाती है।

यही नहीं एक्टर ने इस बात का जिक्र भी किया कि वह इस महीने में अपनी क्षमता के मुताबिक दान भी करते हैं। सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात है कि चाहे रमजान हो या फिर ना हो। एक्टर हमेशा पांच वक्त की नमाज अदा करते हैं और अपनी कमिटमेंट को फॉलो करते हैं। बहरहाल बता दें कि साल 2019 में कलर्स टीवी के लाडले विवसेना ने इस्लाम कबूल करने के बाद इजिप्ट की रहने वाली नौरान से शादी की थी और आज एक्टर अपनी फैमिली के साथ बेस्ट लाइफ जी रहे हैं।

Leave a Comment