अभिनेता अनु कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो हिंदू राष्ट्र की बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर मुस्लिम, ईसाई और बौद्ध के देश हो सकते हैं तो फिर हिंदू राष्ट्र भी होना चाहिए। अनु कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। अनु कपूर ने कहा यह राजनीति है और इसमें इन कमजोरियों का तत्व है जिन्होंने हिंदुओं का शोषण करके उसका लाभ उठाया है और हिंदू कभी एकत्र नहीं हो सका।
अनुशासन होना बहुत जरूरी है। हिंदुओं का उससे एकता आएगी और तभी हम शत्रु का सामना कर पाएंगे। धर्म, जाति, संप्रदाय भूल जाइए। केवल हिंदू याद रखिए। आपने कहा कि हिंदुत्व और हिंदू कुछ नहीं है।
सब एक ही बात है। वो लोग थोड़ा हिचकिचाते हैं और शर्माते हैं। शर्म किस बात की बे? 130 क्रिश्चियन राष्ट्र हो सकते हैं। 56 इस्लामिक राष्ट्र हो सकते हैं। 10 11 कम्युनिस्ट राष्ट्र हो सकते हैं। नौ से 20 बुद्धिस्ट राष्ट्र हो सकते हैं। तो हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं हो सकता? होना चाहिए। प्रॉब्लम क्या है आपको? हिंदू राष्ट्र होगा तो पूरे विश्व सुख और शांति की बंसी बचा पाएगी।
