4 साल में टूटी क्रिकेटर राहुल चाहर और इशानी की शादी, क्यों टूटा रिश्ता बताई वजह?

खत्म हुई क्रिकेटर राहुल चहर और ईशानी की शादी। 2 साल पहले ही आ गई थी रिश्ते में दरार। चौथी एनिवर्सरी से पहले राहुल ने ले लिया तलाक। कम उम्र में शादी करने का भुगता खामियाजा। सोशल मीडिया पोस्ट कर फैंस को सुनाई आपबीती। 26 साल के भारतीय क्रिकेटर राहुल चहर का उनकी पत्नी ईशानी जौहर से तलाक हो गया है।

बता दें राहुल और ईशानी ने 9 मार्च 2022 को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी और अब शादी के करीब 4 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। क्रिकेटर राहुल चहर ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने फैसले की जानकारी फैंस के साथ साझा की है। साथ हीयह भी बताया कि उनका तलाक हुआ क्यों है और कब से वह अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे।

क्रिकेटर की तलाक की खबर ने फैंस को चौंका कर रख दिया है। आखिर हुआ क्या? पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। राहुल ने बताया कि उन्होंने कम उम्र में शादी की। उस समय वह खुद को और अपने जीवन की दिशा को पूरी तरह समझ नहीं पाए थे। क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा मैंने कम उम्र में शादी की। उससे पहले कि मैं खुद को अपनी कीमत को या उस जीवन को पूरी तरह से समझ पाता जिसे मैं बनाना चाहता था। इसके बाद ऐसे साल आए जिसकीमैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। पिछले 15 महीने कोर्ट रूम में गुजरे जहां मैंने धैर्य, मजबूती और सच की ताकत सीखी।

उन्होंने आगे लिखा। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह अध्याय अब औपचारिक रूप से समाप्त हो गया है। मैं इस अध्याय को गुस्से या पछतावे के साथ नहीं बल्कि स्पष्टता के साथ बंद कर रहा हूं। कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते। वह हमें जगाने, सिखाने और बदलने के लिए होते हैं। मैं अब ज्यादा समझदार और आत्मविश्वासी होकर आगे बढ़ रहा हूं। राहुल का मानना है यह अंत नहीं बल्कि एक नई शुरुआत है। क्रिकेटर के इस इमोशनलपोस्ट के बाद फैंस और साथी खिलाड़ियों ने उन्हें नई शुरुआत के लिए हिम्मत दी और उनका हौसला बढ़ाया। जानकारी के लिए आपको बता दें राहुल और ईशानी ने दिसंबर 2019 में सगाई की थी। लेकिन शादी उस वक्त कोरोना के चलते कुछ समय के लिए टाल दी गई थी। जिसके बाद 9 मार्च 2022 को दोनों ने गोवा में धूमधाम से शादी की थी और अब चौथी एनिवर्सरी से पहले राहुल और ईशानी का तलाक हो गया है।

बता दें राहुल चहर का जन्म साल 1999 में राजस्थान के भरतपुर में हुआ था। यानी कि वह इस वक्त करीब 26 साल के हैं। भारत के लिए राहुल ने एक वनडे मैच खेलाहै। इसके अलावा वह छह टी20 इंटरनेशनल मैच भी टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं। इसमें उनके नाम सात विकेट हैं।

हालांकि T20 में वह अब तक 140 मैच खेलकर 142 विकेट ले चुके हैं। इससे पहले राहुल चहर आईपीएलl की कई टीमों का हिस्सा भी रह चुके हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, राइजिंग पुणे सुपर जॉइंट और सनराइज़र्स हैदराबाद जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं।

Leave a Comment